
Yo Yo honey Singh Habibti Songs
Yo Yo honey Singh Habibti Songs: एक समय था जब ‘हनी सिंह’ के गाने अक्सर हिट हो जाया करते थे। तब बच्चे और बुजुर्ग उनके गाने पर डांस करने को मजबूर हो जाते थे। फिर वो दौर भी आया जब हनी सिंह बीमारी के चलते ग्लैमरस दुनिया से दूर हो गए। बच गया तो सिर्फ उनकी फैन फॉलोइंग। बीते कई सालों से ‘योयो’ वापसी के लिए बेताब हैं। बीच में उनकी कई गाने हिट भी हुए, लेकिन उनको उतनी सफलता नहीं मिली। इन दिनों ‘हनी सिंह’ का एक गाना यूट्यूब पर बवाल काटा हुआ है। लोग गाने को लेकर कमेंट्स और प्रशंसा कर रहे हैं।
‘योयो हनी सिंह’ की हुई जबरदस्त वापसी
महीने भर पहले ‘हनी सिंह’ ने यूट्यूब पर ‘हबीबी’ ( Habibti Song) लॉन्च किया था। लोगों को यह अब खूब पसंद आ रहा है। ‘हबीबी’ ( Habibti Song) गाने को महीने भर में 1 करोड़ 80 लाख लोगों ने देख लिया है। ऐसे में कहा जा सकता है, कि हनी सिंह का यह सांग ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। गाने में योयो अरबी ड्रेस और लुक को फॉलो किए हैं।
सांग हिट होते ही ‘हनी सिंह’ ने बदला डीपी
‘हनी सिंह’ ने पिछले दिनों सोशल मीडिया अकाउंट ‘इंस्टाग्राम’ पर डीपी अपडेट की थी। डीपी में योयो ने हबीबी सांग की पोस्टर लगे हुई है। 3 जनवरी की एक पोस्ट में योयो लिखते हैं, “ हबीबी दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो है. यह 6 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ यूट्यूब पर दुनिया भर में ट्रेंड कर रहा है।”
ये भी पढ़ें: मचअवेटेड एक्शन फिल्म ‘किल’ इस दिन होगी रिलीज, ‘खूनी’ पोस्टर रिलीज कर करण जौहर ने किया ऐलान
Published on:
11 Feb 2024 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
