
दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा
नई दिल्ली। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवानी वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब विदेशों में धूम मचा रही है। जहां प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की फिल्मों में भी काफी नाम बना चुकी हैं। वहीं दीपिका भी हॉलीवुड की ओर बढ़ चली है। इस बार दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने फिर से भारत का सिर ऊंचा कर दिया है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम (World Economic Forum) द्वारा 26वें क्रिस्टल अवॉडर्स के पहुंच चुकी है। इन दोनों ही अभिनेत्रियों ने अपने इंस्टाग्राम पर इस अवॉर्ड समारोह की तस्वीरें भी शेयर किया है।
View this post on InstagramGRATITUDE!🙏🏽 #crystalaward2020 #wef2020 @tlllfoundation
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
इस अवॉर्ड नाइट की सबसे खास बात ये है कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को मेंटल इलनेस के खिलाफ आवाज़ उठाने पर अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया है। दीपिका पादुकोण ये पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (World Economic Forum) की दावोस में होने वाली सालना बैठक में दिखाई दी थी। समारोह में पहुंची दोनों ही एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही थी। सोशल मीडिया पर दोनों ही अभिनेत्रियों की कामयाबी के लिए काफी सरहाया जा रहा है।
View this post on InstagramA post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका चोपड़ा (Priyanaka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड फोरम के समारोह में ब्लैक आउटफिट में नज़र आई। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया की सबसे सक्सेसफुल और इंस्प्रेशनल 100 महिलाओं में शामिल किया गया। पति निक जॉन्स के संग हाल ही में प्रियंका के गाने को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
Published on:
22 Jan 2020 01:27 pm
