फिल्म के अन्य पात्रों की डिटेल भी हुई जारी
रिलीज डेट के साथ ही फिल्म से बाकी पात्रों के पोस्टर भी जारी कर दिए गए हैं। फिल्म में ‘ब्लैक विडो’ बनीं स्कारलेट जोहानसन की बीती जिंदगी के बारे में दिखाया जाएगा। ब्लैक विडो के रूप में स्कारलेट मार्वल की सात फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। ‘अवेंजर्स : एंडगेम’ में यह पात्र मर जाता है। ब्लैक विडो बनीं स्कारलेट की पहली सोलो फिल्म भी है। हालांकि भारत में कोरोना की स्थिति को देखते हुए रिलीज पर अब भी संशय बना हुआ है।
‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ में मुख्य विलेन हैं चार्लीज
अभिनेत्री चार्लीज थेरॉन अपकमिंग हॉलीवुड एक्शन-थ्रिलर ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ में विलेन की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इस बार फिल्म में आधा दर्जन महिला कैरेक्टर्स हैं। फ्रेंचाइजी की किसी भी फिल्म में इतनी फीमेल कलाकार नहीं रही हैं। हाल ही ‘द वीमन ऑफ फास्ट एंड फ्यूरियस’ वीडियो में इस पर बात करते हुए चार्लीज ने फिल्म में महिलाओं के महत्व के बारे में बताया।
‘इस बार पूरी फिल्म महिला पात्रों के कंधों पर है’
वीडियो में चार्लीज कहती हैैं कि फिल्म की फीमेल कास्ट ने इस बार अपनी सीमा से बढ़कर काम किया है। फिल्म हमारे ही इर्द-गिर्द घूमती है। हमने इसे अपनी फिल्म बना लिया है। स्टैंडर्ड को और ऊंचा उठाया है। खतरनाक एक्शन भी खुद किए। फिल्म में चार्लीज थेरॉन के साथ मिशेल रोड्रिग्ज, हेलेन मिरेन और नथाली इमैनुएल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वीडियो में महिला कलाकारों के जबरदस्त एक्शन, स्टंट और फाइट सीक्वेंस को भी दिखाया गया है। ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ 8 जुलाई को रिलीज हो रही है। पहले यह 22 मई, 2020 को रिलीज होने वाली थी।