
Arbaaz Khan Marriages: अरबाज खान और शौरा खान 24 दिसंबर, 2023 को मुंबई में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए। अरबाज खान की ये दूसरी शादी है। इससे पहले वो एक्टर्स मलाइका अरोड़ा से ब्याह रचाया था। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जो अपने से छोटी उम्र की लड़की से दूसरी शादी कर चुके हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में।

Sanjay Dutt Marriages: संजय दत्त ने 49 वर्ष की उम्र में मान्यता संग सात फेरे लिए थे। मान्यता से पहले एक्टर की शादी रिया पिल्लई और ऋचा शर्मा से हुई थी। पहली पत्नी का निधन हो गया था और दूसरी बीवी रिया संग एक्टर का रिश्ता चल नहीं पाया। संजय दत्त अब अपनी तीसरी पत्नी मान्यता दत्त और बच्चों संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

Kabir Bedi Marriages: कबीर बेदी ने साल 2016 चौथी शादी की थी। उनकी चौथी पत्नी परवीन दुसांज उनसे करीब 30 साल छोटी हैं। कबीर बेदी और परवीन दुसांज की शादी 15 जनवरी 2016 में हुई थी। परवीन दुसांज एक मॉडल और अभिनेत्री के अलावा टीवी प्रोड्यूसर भी हैं। शादी से पहले परवीन कई सालों तक कबीर बेदी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने थीं। परवीन दुसांज और कबीर बेदी बेहद करीबी दोस्त थे। दोनों ने 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

Hansal Mehta Marriages: हंसल मेहता ने 54 साल की उम्र में सैफीना हुसैन से शादी की थी। फिल्ममेकर हंसल मेहता ने साल 2022 को अपनी लिव-इन पार्टनर सफीना हुसैन के संग 25 मई को शादी की थी। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए हंसल मेहता ने फैंस को अपनी दूसरी शादी से हैरान कर दिया था।23 मई 2023