26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन फिल्मों के नामों पर मचा तगड़ा बवाल, विरोध के बाद बदले नाम, रणवीर की दो फिल्में भी शामिल

लोगों को मानना था कि इस फिल्म का नाम 'लवरात्रि' हिंदुओं के पवित्र त्योहार 'नवरात्रि' से रिलेट करते हुए रखा गया है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 19 Sep 2018, 12:27 PM IST

Loveratri

Loveratri

बॅालीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा निर्मित फिल्म 'लवरात्रि' का नाम बदलकर 'लवयात्री' कर दिया गया है। इसको बदलने के पीछे की सबसे बड़ी वजह इस फिल्म का टाइटल था। लोगों को मानना था कि इस फिल्म का नाम 'लवरात्रि' हिंदुओं के पवित्र त्योहार 'नवरात्रि' से रिलेट करते हुए रखा गया है और ये नाम रखना उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। इसी के चलते कई जगहों पर नाम को लेकर न सिर्फ आपत्ति जताई गई बल्कि पुतले तक फूंके गए। जिसके बाद फिल्ममेकर्स ने नाम बदलने का फैसला किया। इससे पहले भी बॉलीवुड की कई फिल्मों के नाम को लेकर बवाल मच चुका है। आज हम आपको उन 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सिनेमाघरों तक पहुंचने के लिए अपने नाम में बदलाव करने पड़े:

1.'पद्मावत'
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का नाम भी रिलीज के कुछ ही दिनों पहले बदल दिया गया था। इसका फिल्म का नाम पहले कि 'पद्मावती' था। इस फिल्म के न सिर्फ नाम को लेकर विवाद हुए बल्कि इसके कई सीन्स को लेकर भी विवाद हुए हैं। बता दें कि फिल्म की कहानी से शुरू हुई ये कंट्रोवर्सी इसके नाम तक पहुंच गई थी।

2. 'गोलियों की रासलीला- रामलीला'
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के टाइटल को लेकर भी बहुत विवाद हुआ था। पहले फिल्म को सिर्फ ‘रामलीला’ के नाम से रिलीज़ किया जाना था। लेकिन लोगों ने इसे भगवान राम से जोड़कर देखा और फिर से आहत हो गए। बाद में सेंसर बोर्ड के आदेश पर इसका नाम बदलकर ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’ कर दिया गया।

3. 'एस. दुर्गा'
इस मलयालम फिल्म का नाम पहले ‘सेक्सी दुर्गा’ रखा गया था। लोगों को फिल्म के नाम में हिंदू देवी दुर्गा के साथ ‘सेक्सी’ जैसा वर्ड जुड़ना बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसलिए फिल्म के डायरेक्टर सनल कुमार शशिधरन ने फिल्म का नाम बदलकर ‘S### Durga’ कर दिया। बावजूद इसके इसे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में दिखाने की इजाजत नहीं मिली।

4. 'टोटल सियापा'
साल 2014 में आई इस फिल्म का नाम पहले 'अमन की आशा' रखा जा रहा था। इस नाम पर किसी बड़े मीडिया ग्रुप का अधिकार था। आपत्ति जताए जाने के बाद नाम बदल कर टोटल सियापा रख दिया गया।

5. 'बिल्लू'
इस फिल्म का मामला थोड़ा अलग है। इरफान खान और लारा दत्ता की इस फिल्म का नाम पहले ‘बिल्लू बार्बर’ था। लेकिन फिल्म के टाइटल में एक स्पेसिफिक रेस (नाई) का नाम आ रहा था, जिसपर काफी विवाद हो गया था। इसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर शाहरुख खान और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने इसे सिर्फ ‘बिल्लू’ के नाम से रिलीज किया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग