31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माधुरी से श्रीदेवी तक, पिता और बेटे संग ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं ये टॉप एक्ट्रेसेस

हिंदी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो अपने अभिनय और खूबसूरती से अपने फैंस को कायल कर चुकी हैं। वहीं, कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पिता और बेटे के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस भी कर चुकी हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Pandey

•

Updated: 5 Dec 2021, 5:09 PM IST

madhut_sridevi.jpg

Sridevi And Madhuri

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपने से बड़े और छोटे स्टार्स के साथ ऑन-स्क्रीन रोमांस कर चुकीं हैं। ऐसे में आज हम आपको बी-टाउन की उन टॉप एक्ट्रेसेस के बारे में बता रहे हैं, जो रील लाइफ में पिता और बेटे दोनों संग ऑन स्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं। आइये जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं।

माधुरी दीक्षित- एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित एक्टर ऋषि कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर दोनों के साथ स्क्रीन नजर आ कर चुकी हैं। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ फिल्म याराना और प्रेम ग्रंथ में काम किया था। वहीं, उनके बेटे रणबीर कपूर के साथ वो फिल्म ये जवानी है दीवानी के मशहूर गाने घागरा में नजर आईं थीं। इसके अलावा माधुरी ने साल 1988 में एक्चर विनोद खन्ना के साथ फिल्म दयावान और 1997 में उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ फिल्म मोहब्बत में काम किया था।

डिंपल कपाडिया- एक्ट्रेस डिंपल कपाडिया ने एक्टर धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल दोनों के साथ काम कर चुकीं हैं। साल 1984 में सनी देओल के साथ फिल्म मंजिल मंजिल में काम किया था। इसके बाद साल 1991 में उन्होंने सनी के पिता धर्मेंद्र के साथ फिल्म मस्त कलंदर और दुश्मन देवता में काम किया। फिल्म दुश्मन देवता में धर्मेंद्र के साथ किसिंग सीन भी दिया था।

श्रीदेवी- बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी ने साल 1989 में एक्टर सनी देओल के साथ फिल्म चालबाज में काम किया था। इसके बाद साल 1990 में वो एक्टर धर्मेंद्र के साथ फिल्म नाका बंदी में काम कियाल था। इसके अलावा श्रीदेवी और धर्मेंद्र के साथ में 5और फिल्मों में काम कर चुके हैं।

अमृता सिंह- अमृता सिंह ने साल 1983 में सनी देओल के साथ फिल्म बेताब से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके 6 साल बाद उन्होंने सनी देओल के पिता और एक्टर धर्मेंद्र के साथ फिल्म सच्चाई की ताकत में काम किया और उनकी पत्नी का रोल निभाया था।

रानी मुखर्जी- इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का भी नाम शामिल है। रानी पहले साल 2001 में एक्टर अभिषेक बच्चन के साथ पहली बार फिल्म बस इतना सा ख्वाब है में काम किया था। इसके बाद दोनों युवा, बंटी और बबली और कभी अलविदा ना कहना में साथ काम किया। इसके बाद साल 2005 में रानी ने उनके पिता अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ब्लैक में काम किया।

यह भी पढ़ें: जब इस एक्टर को देखकर कांपने लगे शर्मिला टैगोर के पैर, बदहवास जैसी हो गई थी हालत

हेमा मालिनी- हेमा मालिनी ने अभिनेता और निर्माता राज कपूर के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हेमा ने फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ में राज के साथ रोमांस किया था। इसके बाद वो राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर के साथ नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के स्टारडम को टक्कर दे रहे थे विनोद खन्ना, फिर क्या हुआ ऐसा जो ले लिया था सन्यास