28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हरियाणा से हैं बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां, ग्लैमर का तड़का लगाकर कर रही हैं दिलों पर राज

बॉलीवुड की कई खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जो हरियाणा की हैं और आज ग्लैमर का तड़का लगाकर लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।

2 min read
Google source verification
pari-juhi

अक्सर देखा गया है हरियाणा के लोग देश का गौरव बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है, फिर चाहे देश के लिए ऑलंपिक जीतना हो या देश की सुरक्षा के लिए आर्मी की ड्यूटी। बात करे हरियाणा की लड़कियों की तो उन्होंने देश के लिए कई सारे गोल्ड मैडल जीते है। हरियाणा जैसे छोटे राज्य की बेटियां अब हर फील्ड में ऊंचाइयों को छू रही हैं।

वहीं अगर इस राज्य का बॉलीवुड से कनेक्शन जोड़े तो हरियाणा से कई ऐसे सेलेब्स हैं जो शोबिज की दुनिया में धाक जमा चुके हैं। सुपरस्टार्स बनने की ख्वाइश लिए कई लोग हरदिन मुंबई पहुंचते हैं लेकिन बहुत कम लोगों की ख्वाइश पूरी होती है। बॉलीवुड की कई खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जो हरियाणा की हैं और आज ग्लैमर का तड़का लगाकर लाखों दिलों पर राज कर रही हैं।

हरियाणा की शान जूही चावला

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल जूही चावला हरियाणा के अंबाला जिले से ताल्लुक रखती है। 1986 के जमाने में बनी फिल्म ‘सल्तनत’ में लीड ऐक्ट्रेस का रोल निभा कर जूही चावला ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने गोविंदा, सलमान खान, अनिल कपूर जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्म आमदनी अठ्ठनी खर्चा रुपईया, क्रेजी 4, सलामे इश्क, वन टू फॉर जैसी फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने पंजाबी, मलयालम, तमिल, कन्नड़, तेलगु और बंगाली फिल्मों में काम किया है। 1994 में जूही चावला बेस्ट फिल्म फेयर अवार्ड शो में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का भी अवार्ड हासिल कर चुकी है।

परिणीती चोपड़ा
मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर परिणीती चोपड़ा की गिनती आज के समय में कामयाब अभिनेत्रियों में होती है। परिणीती चोपड़ा का जन्म हरियाणा के अंबाला जिले में हुआ था। बेहद ही कम समय में इन्होने बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बना ली है।

मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड की आइटम गर्ल मानी जाने वाली मल्लिका शेरावत का जन्म हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था। अपने हॉट एंड क्यूट अंदाज के लिए मशहूर मल्लिका शेरावत ने साल 2002 में बनी फिल्म ‘जीना सिर्फ मेरे लिए’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

मेघना मलिक

मेघना मलिक का जन्म हरियाणा के सोनीपत में एक अंग्रेजी प्रोफेसर रघुवीर सिंह मलिक के घर हुआ था। वह टीवी सीरियल्स में सक्रिय हैं और कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

सपना चौधरी

बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और डांसर सपना चौधरी का जन्म रोहतक में हुआ था। वह अभय देओल के साथ फिल्म 'नानू की जानू' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में अभिनेत्री पत्रलेखा भी मुख्य भूमिका में हैं।