1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्यों काजोल से लेकर रणवीर सिंह तक बॉलीवुड के इन सेलेब्स को है अपने सरनेम से परहेज ? जाने वजह

B-Town में कई कई एक्टर एक्ट्रेसेस ऐसे है जिन्होंने अपने नाम में फरबदल किया है, वहीं कुछ सेलेब्स तो ऐसे है जो अपने सरनेम का ही इस्तेमाल नहीं करते है। जाने ऐसे कौन कौन से सेलेब्स है जिनको अपने सरनेम से परहेज है और क्यों ?

4 min read
Google source verification

image

Shalu Saini

Aug 22, 2021

actors-surname.jpg

बहुत पुराना डायलॉग है कि नाम में क्या रखा है, लेकिन सच तो यही है कि नाम से ही हमारी पहचान होती है।आज कई ऐसी हस्तियां हैं जिनका नाम ही उनका ब्रांड बन चुका है। कुछ हस्तियों का नाम लेते ही बच्चे से लेकर बुजुर्ग उन्हें पहचान जाते हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने नाम से या तो सरनेम हटा दिया है या फिर उसे बदला दिया है । अक्षय कुमार से लेकर गोविंदा तक ने अपने नाम में बदलाव किया है या तो पूरी तरह से नाम चेंज कर दिया है या ये अपने नाम के आगे सरनेम नहीं लगाते है। चलिए बताते हैं आपको कुछ ऐसे ही फिल्मी सितारों के बारे में...

रेख

अपनी सदाबाहर स्टाइल, अदाकारी और खूबसूरती के लिए पहचाने जाने वाली रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है। लोगों को उनका नाम याद रखने में परेशानी ना हो इसलिए रेखा ने अपने नाम को छोटा कर लिया था। रेखा ने अपने नाम के आगे कभी सरनेम नहीं लगाया। वे अपनी सुंदरता के लिए आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं और रेखा अपनी अदाकारी के चलते काफी मशहूर एक्ट्रेस रही हैं।

अक्षय कुमार

अपने एक्शन के लिए मशहूर बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार के असली नाम से शायद ही आप वाकिफ होंगे। अक्षय का असली नाम "राजीव हरी ओम भाटिया" है। इंडस्ट्री के लोगों के कहने पर उन्होंने और अपनी माचोमैन की इमेज के कारण उन्होंने अपना नाम बदल लिया था, ऐसा भी माना जाता है कि अक्षय को उनके नाम बदलने के बाद ही सफलता मिली थी।

तब्बू
तब्बू का पूरा नाम तबस्सुम हाशमी है, लेकिन दर्शकों में अपनी छवि बनाने को लेकर उन्होंने अपना नाम तब्बू रख लिया था। तब्बू ने फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया है और अपने नाम और काम की छाप छोड़ी है।

रणवीर सिंह

इस एक्टर का नाम रणवीर सिंह भावनानी है। छोटे नाम के चलते उन्होंने सरनेम हटा लिया था। ऊर्जावान अभिनेता के तौर पर पहचाने जाने वाले रणबीर का अभिनय पर्दे पर साफ झलकता है। रणवीर ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से इटली में शादी की थी।

जितेंद्र

ज्योतिष में विश्वास के चलते जितेंद्र ने अपना नाम बदल लिया था.। बॉलीवुड में "जंपिंग जैक" के नाम से मशहूर जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर है। पंजाब में जन्मे जितेंद्र का जीवन मुंबई में ही बीता। जितेंद्र को कई लाइफ अचीवमेंट अवार्ड के साथ कई अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है. जितेंद्र की दो संताने एकता कपूर और तुषार कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव है।

काजोल

इस अभिनेत्री का पूरा नाम काजोल मुखर्जी है। काजोल ने कभी भी अपने नाम के आगे सरनेम नहीं लगाया। अजय देवगन से शादी के बाद भी वे सिर्फ काजोल ही लिखती हैं। काजोल, रानी मुखर्जी की कजिन है और अपने मुंह फट बोली की वजह से चर्चा में रहने वाली काजोल 6 फिल्म फेयर अवार्ड के साथ पद्मश्री से भी सम्मानित है।

धर्मेंद्र

बॉलीवुड में अपना लोहा मनवाने वाले धरम के नाम से फेमस इस एक्टर का पूरा नाम धरम सिंह देओल है। कई अवार्ड से जीतने वाले धर्मेंद्र काफी विवादों में भी रहे हैं। धर्मेंद्र को हीमैन के नाम से भी जाना जाता है। इस अभिनेता ने दो शादियां की हैं. दूसरी शादी हेमा मालिनी से करने पर उन्हें इस्लाम धर्म कबूल करना पड़ा था,जिसके चलते उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। वहीं इनके सभी बच्चें देओल सरनेम लगाते है।

गोविंदा

बॉलीवुड में फिल्मी गानों पर थिरकने वाले और दूसरों को नाचने पर मजबूर करने वाले गोविंदा किसी से पीछे नहीं है। गोविंदा का पूरा नाम गोविंदा अरुण आहूजा है। इन्होंने कभी अपना सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया। गोविंदा ने कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया है, वहीं आज भी वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

श्रीदेवी

श्रीदेवी कपूर के नाम से फेमस रही इस अभिनेत्री का पूरा नाम श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन था। यह नाम बोलने में भी कठिन था और सिल्वर स्क्रीन पर भी फिट नहीं बैठता था। इसी के चलते उन्होंने अपना नाम श्रीदेवी कर लिया थाय़ श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में भी काम किया है। श्रीदेवी को 2013 में पद्मश्री से भी नवाजा गया था। वहीं श्रीदेवी की दुबई में एक होटल में मौत हो गई थी।

असिन

असिन साउथ फिल्मों और बॉलीवुड की एक फेमस अभिनेत्री हैं, इनका पूरा नाम असिन थोत्तूमकल है। हालांकि उन्होंने कभी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया, क्योंकि उनके सरनेम बोलने में कठिन है। माइक्रोमैक्स के सह संस्थापक राहुल शर्मा से शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी।