28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड की ‘मां’ से कम नहीं हैं ये 4 दिग्गज पुरुष

आज हम आपको बॉलीवुड की दुनिया के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी दरियादिली से दूसरों का कॅरियर बना दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 13 May 2018, 3:13 PM IST

maa

maa

मां एक ऐसा शब्द जिसमें प्यार कूट-कूट कर भरा होता है। पूरी दुनिया भले ही कुछ पाने की लालच में अापका भला करे लेकिन एक मां ही है जो बिना किसी उम्मीद में अपने बच्चे के लिए सबकुछ न्योछावर कर देती है। उनके कारण आप जीवन में कामयाबी की दहलीज पर खड़े होते हैं। यही है एक मां की परिभाषा।हमेशा से यह बहस चलती आ रही है कि क्या सिर्फ Biological Mother ही मां के इस पैमाने पर खरी उतरती हैं या फिर जीवन से जुड़ा कोई भी शक्स जो ऊपर बताए कसौटी पर खरी उतरे उसे भी मां का दर्जा दिया जा सकता है।

आज हम आपको बॉलीवुड की दुनिया के उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी दरियादिली से दूसरों का कॅरियर बना दिया।

करण जौहर- बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर ने इंडस्ट्री में कई सितारों को चांस दिया हैं। इनमें ज्यादातर स्टार किड्स है। करण ने आलिया भट्ट से लेकर वरुण धवन, सिध्दार्थ मल्होत्रा और हाल में अनन्या पांडे को अपनी फिल्मों में मौका दिया है।

सलमान खान- दबंग खान यानि की सलमान खान ने इंडस्ट्री में कई सितारों की जिंदगी को पूर तरह से बदल दिया है। इनमें कैटरीना कैफ से लेकर सूरज पंचौली, अथिया, सोनाक्षी सिन्हा। इसके साथ ही सलमान अपनी एनजीओ के माध्यम से दर्जनों बच्चों की परवरिश कर रहे हैं।

यशराज बैनर-फिल्म जगत में सबसे ज्यादा सितारों के करियर को बूस्ट करने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वो यशराज बैनर है। यशराज बैनर ने रणवीर सिंह , अनुष्का शर्मा से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों को मौका दिया था। इसके साथ ही यश चौपड़ा ने बॉलीवुड के किंग खान के करियर को बूस्ट करने में भी काफी मदद की थी।

सुभाष घई- सुभाष घई ने अपनी फिल्म 'ताल' से ऐश्वर्या रॉय का कॅरियर में चार चांद लगाए थे। इसके साथ ही निर्देशक ने खलनायक, राम लखन, सौदागर जैसी फिल्मों से करीब 4 दशक तक बॉलीवुड पर राज किया। 'खलनायक' से संजय दत्त तो वही 'राम-लखन' अनिल कपूर के कॅरियर की गेमचेंजर फिल्म साबित हुई थी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग