11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान पहले खुद बने सुल्तान अब भाई को बनाएंगे गामा पहलवान

सलमान खान टीवी पर गामा पहलवान की जिंदगी को पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। यह एक सीरिज के तौर पर टीवी पर प्रसारित होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 12 May 2018, 11:29 AM IST

salman khan gama pehalwan

सलमान खान टीवी पर गामा पहलवान की जिंदगी को पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। यह एक सीरिज के तौर पर टीवी पर प्रसारित होगा।चर्चा है कि गामा पहलवान के किरदार में सलमान खान के भाई सोहेल खान नजर आ सकते हैं।

salman khan gama pehalwan

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, गामा पहलवान की जिंदगी को टीवी पर पेश करने जा रहे हैं। सलमान टीवी पर 2018 में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी शुरुआत वह बायोपिक 'गामा पहलवान' के साथ कर सकते हैं। यह शो एक सीरीज के तौर पर प्रसारित किया जाएगा। इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। 'गामा पहलवान' की भूमिका में सलमान के भाई सोहेल खान दिखाई देंगे।

salman khan gama pehalwan

इस शो को मेगा प्रोजेक्ट के तौर पर शूट किया जा रहा है। मुंबई और लंदन के स्टेडियम में भी इस शो के कई मेजर सीन शूट किए जाएंगे। इसका काम दो महीने के भीतर खत्म किया जा सकता है। इस टीवी सीरियल की कहानी पुनीत इस्सार ने लिखी है और वही इसे निर्देशित भी करेंगे। जून के बीच में इस शो को ऑन एयर कर दिया जाए।

salman khan gama pehalwan

गौरतलब है कि 'गामा पहलवान' भारत से पाकिस्तान चले गए थे। वहीं पर 1960 में 82 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।