
Salman Khan
बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर 'कमाल आर खान' ने सुपरस्टार 'सलमान खान ' की अपेक्षा खुद को ज्यादा ईमानदार बताया है। कमाल सोशल मीडिया पर कई बार 'भाईजान' को आढ़े हाथ लेते नजर आए हैं। ऐसा ही वाक्या इस बार भी हुआ है। उन्होंने सोशल मीडिया पर किए गए एक सर्वे के आधार पर खुद को सलमान खान की अपेक्षा अधिक ईमानदार बताया है।
आश्चर्य की बात है जहां फैंस हमेशा बॉलीवुड स्टार सलमान खान को अन्य एक्टरों से बेहतर आंकते हैं। वहीं बॉलीवुड के एक्टर कमाल खान ने सलमान को भी खुद से कम आंक दिया है। यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान पर निशाना साधा है। इससे पहले भी कई बार कमाल खान उन्हें खरी खोटी सुना चुके हैं।
'कमाल आर खान' ने इस बार तीखा ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'भाई सलमान खान लगभग 34 हजार लोगों ने इस सर्वे पर वोट दिया है। जिसमें 56 प्रतिशत लोगों ने मुझे आपसे ज्यादा ईमानदार बताया है। मतलब ये लोग आपसे ज्यादा मुझे प्यार करते हैं। आपका स्टारडम खत्म हो गया भाई।' यह ट्वीट कमाल खान द्वारा पिछले दिनों किए गए एक सर्वे के अनुसार किया गया है। इस ट्वीट पर लोग दो तरह के रिएक्शन कर रहे हैं। एक में सलमान के फैंस कमाल खान को तलाड़ रहे हैं। तो दूसरी ओर कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कमाल का सपोर्ट कर रहे हैं। कमाल ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस 3' से अपनी पहचान बनाई थी। वे हर फिल्म का रिव्यू देने के लिए काफी फॉलो किए जाते हैं। क्योंकि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।
Updated on:
22 Feb 2020 07:22 pm
Published on:
22 Feb 2020 07:22 pm
