2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथ में बैट लिए ये बच्चा है बॉलीवुड का बादशाह, जानें कौन है ये स्टार

हनी सिंह (Honey Singh) ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही है ये फोटो

2 min read
Google source verification
हाथ में बैट लिए ये बच्चा है यो यो हनी सिंह

हाथ में बैट लिए ये बच्चा है यो यो हनी सिंह

नई दिल्ली। यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के गानो को हमेशा पार्टी की शान बढ़ाते हुए देखा गया है। बॉलीवुड स्टार हो या फिर क्रिकेट खिलाड़ी उनकी ग्रूवी धुन पर खुद को नाचने से रोक नहीं पाते हैं। हाल ही में हनी सिंह (Honey Sing) ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है हनी सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,"यो यो द बल्लेबाज"। हनी सिंह (Honey Singh Songs) इस तस्वीर में क्रिकेट बैट के साथ नजर आ रहे हैं वो इस फोटो में काफी मासूम लग रहे हैं। उनकी फोटो पर रणवीर सिंह और नेहा कक्कड़ जैसे बॉलीवुड के कई सितारों ने भी कमेंट किए हैं।

हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के सुपरहीट में चार बोतल वोडका, खड़के गिलासी, ब्लू आईज और अन्य गाने शामिल है। आज भी इन गानों को हर पार्टी में बजते हुए सुना जाात है। यो यो हनी सिंह के फैंस दुनिया भर में मौजूद है जो उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय सेंसेशन बनाता है और उन्हें हनी सिंह की परफॉर्मेंस देखना पसंद है। ऐसा ही एक अवसर तब था जब हनी सिंह ने शानदार परफॉर्मेंस के साथ दुबई में नए साल आगाज किया था।

ये भी पढ़ें: पहली बार कल्कि कोचलिन ने बताया क्यों हुआ अनुराग संग उनका तलाक

यो यो के लिए 2019 एक सफल वर्ष रहा है, जहां गायक ने खडके ग्लासी, गुड़ नालो इश्क मीठा और अब 'पीयू दट के' जैसे सुपरहिट गानों के साथ प्रशंसकों का दिल जीत लिया है और अब वर्ष 2020 में फैंस को उनके अगले रिलीज का इंतजार है। उनके फैंस उनसे काफी प्यार करते हैं और हमेशा उन्हें सपोर्ट करते हैं।