5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अप्रैल में ही प्रेग्नेंट हो गई थीं Alia Bhatt? इस लड़की ने पहले ही कर दिया था खुलासा, कर दी गईं थीं बैन

इन दिनों बी टाउन की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट चर्चा में हैं। चर्चा में होने की वजह इनकी प्रेगनेंसी है। आलिया कुछ दिन पहले फैंस को ये खुशखबरी दी। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें बधाई दे रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया दो महीने पहले से ही प्रेग्नेंट थीं? वैसे ऐसा हम नहीं बल्कि दो महीने पहले एक लड़की द्वारा किए गए दावों में कहा गया था।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Bajpai

Jul 01, 2022

this user wrote 2 months ago alia bhatt is pregnant was banned

this user wrote 2 months ago alia bhatt is pregnant was banned

जी हां दो महीने पहले एक लड़की ने Reddit पर लिखा था एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था, लेकिन इसके चलते उन्हें बैन कर दिया गया था। लोगों का मानना था ये खबर फेक जिसके चलते उन्हें बैन किया गया था। BollyBlindsNGossip को Reddit द्वारा बैन किया गया था।

newbee_forfun नाम के एक Reddit यूजर ने कहा था- मिस भट्ट साफ तौर पर प्रेग्नेंट हैं। इस खबर का सोर्स एक असिस्टेंट है जो कि उनका फ्रेंड/मेकअप आर्टिस्ट है जो कि उनका फ्रेंड/मेकअप आर्टिस्ट है। यूजर के इस दावे को लोगों ने तब गॉसिप और फेक बताया था।

इस समय फैंस ने इसपर विश्वास नहीं किया था और लोग एक्ट्रेस के बचाव में उतरे थे।

एक यूजर ने लिखा था- तो आलिया ने एक मेकअप आर्टिस्ट को बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं? और उन्होंने ये फैसला किया कि इतनी पर्सनल जानकारी वह तुम्हें देंगे।

जवाब में newbee_forfun ने कहा था- आर्टिस्ट ने कुछ सुन लिया और उसने इसके बारे में दूसरे लोगों को बताया। यह गॉसिप सब्जेक्ट है। मैंने वह बात यहां बता दी एन्जॉय। अनुमान लगाते रहो, और मेरी तरफ से गुड बाय।

इसके बाद BollyBlindsNGossip को Reddit द्वारा बैन कर दिया गया था और उनके द्वारा किए गए पोस्ट को भी हटा दिया गया था। गौर करने वाली बात ये है कि जैसे ही आलिया ने अपनी प्रग्नेंसी का ऐलान किया उन्हें अनब्लॉक कर दिया गया।

बैन हटने के बाद महिला यूजर ने लिखा- हेलो दोस्तों, मुझ पर से बैन हटा दिया गया है। मुझे क्रेडिट देने के लिए धन्यवाद और हां, मैं समझ सकती हूं कि तब यह काल्पनिक लग रहा था, लेकिन मुझे सोर्स पर भरोसा था।

अब लोग उनके सपोर्ट में आ गए हैं। यहां तक लोग उन्हें सम्मानित करने की बात करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि महिला को अवॉर्ड मिलना चाहिए।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर से सबको चौका दिया था। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें वो अस्पताल में बेड पर दिख रही थीं। इस फोटो के साथ ही उन्होंने फैंस को खुशखबरी दी थी।

दोनों पिछले करीब पांच साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया। आपको बता दें कि कपल न घर की बालकनी में ही शादी की थी। आलिया (Alia Bhatt) और रणबीर (Ranbir Kapoor) की शादी में सिर्फ 40 मेहमान पहुंचे थे, जो बेहद करीबी थे। मालूम हो कि आलिया और रणबीर ने इस साल अप्रैल महीने में शादी की थी। आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खुशखबरी उनके शादी के दो महीने बाद आई है।

रणबीर कपूर जल्द ही 'शमशेरा' के बाद आयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में पहली बार आलिया और रणबीर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। साथ ही ये फिल्म 9 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।