
thugs of hindostan full movie trailer watch online
आमिर खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर जारी हो चुका है। लंबे इंतजार के बाद यशराज फिल्म्स ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर यश चोपड़ा के जन्मदिन पर जारी कर दिया है। खास बात ये है कि इस फिल्म के कारण पहली बार अमिताभ बच्चन और आमिर खान एक साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों सितारे ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में पहुंच चुके हैं। कैटरीना कैफ, फातिमा भी इवेंट में ही मौजूद हैं।
जानें क्या है ट्रेलर में...
इस फिल्म की कहानी 1795 की है जब ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत आ जाती है। कंपनी भारत में कारोबार करने के लिए आती है और लोगों को गुलाम बनाने लगती है। उनका मकसद होता है भारत में शासन करना। कई भारतीय कंपनी के सामने झुक जाते हैं। लेकिन आजाद (अमिताभ बच्चन) गुलामी कबूलने से साफ इनकार कर देता है। आजाद अंग्रेजों की नाक में दम कर देता है। वह गुरिल्ला हमलों से कंपनी का बहुत नुकसान होता है। परेशान होकर अंग्रेज अफसर क्लाइव आजाद को पकड़ने की योजना बनाता है। हालांकि वह इतना आसान नहीं होता। आजाद को पकड़ने के लिए उसी की तरह एक शातिर शख्स की जरुरत होती है। इसके बाद एंट्री होती है कानपुर अवध का फिरंगी मल्लाह (आमिर खान) की। फिरंगी मल्लाह खुद बताता है कि वह कितना बड़ा फ्रॅाड है। और इस तरह आजाद और मल्लाह का आमना सामना होता है।
ये फिल्म पीरियड ड्रामा है। अमिताभ और आमिर के अलावा फिल्म में फातिमा शेख और कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे।
ट्रेलर में ये देख चौंक जाएंगे आप...
अमिताभ बच्चन लंबे समय बाद खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
फातिमा सना शेख का लुक देखने लायक है। साथ ही उनके एक्शन सीन्स भी लाजवाब हैं।
कैटरीना कैफ का लुक बेहद हॅाट है।
आमिर खान का ठग अंदाज लोगों को काफी लुभाने वाला है। उनका ये लुक सभी में काफी हटकर है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिलिप टेलर्स के उपन्यास 'कन्फेशन ऑफ ठग्स' पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज होगी।
Updated on:
28 Sept 2018 09:16 am
Published on:
27 Sept 2018 12:35 pm
