2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thugs of Hindostan Poster: आमिर खान बने ‘फिरंगी मल्लाह’, शेयर किया अपना पहला लुक

फिल्‍म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में सबसे पहले अमिताभ बच्‍चन का लुक समाने आया। फिल्म में बिग बी 'बख्‍तावर' के किरदार में नजर आने वाले हैं।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Sep 24, 2018

thugs of hindostan

thugs of hindostan

यश राज प्रोडक्‍शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' से अब आमिर खान का पहला लुक सामने आया है। आमिर के लुक का सभी बेसब्री से इतंजार कर रहे थे। इसमें वह सबसे अलग ही नजर आ रहे हैं। अपने इ,स लुक को आमिर ने अपने इंसटाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और खुद को नेक इंसान बताया है। इससे पहले फिल्म के अन्य किरदारों के पोस्टर जारी किए जा चुके हैं और फिल्म का लोगो भी रिलीज रिलीज किया गया है।

आमिर गधे पर हुए सवार

आमिर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में फिरंगी मल्लाह के किरदार में नजर आने वाले हैं। इनके पहले लुक में उनका अलग लुक देखने को मिल रहा है। इसमें वह गधे पर सवार हैं और सेल्यूट करते दिखाई दे रहे हैं। इसमें उन्होंने अजबो-गजब सा चोला पहना हुआ है। इनके इस लुक को देख आप यकीन नहीं कर पाएंगे की ये आमिर खान ही हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, 'और इ हैं हम, फिरंगी मल्लाह। हम से ज्यादा नेक इन्सान इस धरती पे कहीं नहीं मिलेगा आपको। सच्चाई तो हमरा दूसरा नाम है, और भरोसा हमरा काम, दादी कसम !!!'

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

फिल्‍म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में सबसे पहले अमिताभ बच्‍चन का लुक समाने आया। फिल्म में बिग बी 'बख्‍तावर' के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनका यह सबसे जुदा लुक काफी पसंद किया जा रहा है। इसके बाद अगले दिन फिल्‍म से दूसरी हीरोइन फातिमा सना शेख का लुक जारी किया गया जो इस फिल्‍म में 'जाफिरा' के किरदार में नजर आएंगी। वहीं बीते शनिवार को मूवी में अहम किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ का भी लुक रिलीज किया गया। इसमें वह सुरैया के भूमिका अदा करेंगी। यह फिल्म 1839 के एक उपन्यास 'कंफेशंस ऑफ ए ठग' पर आधारित है और यह दीपावली के शुभ अवसर पर 8 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं फिल्म का ट्रेलर 27 सितंबर को देखने को मिलने वाला है।

Story Loader