बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर निर्देशक कल्पना लाजमी का रविवार सुबह 4.30 बजे मुंबई में निधन हो गया। इस इंडस्ट्री को 'रुदाली’, 'दमन' और 'दरमियान' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाली डायरेक्टर काफी समय से किडनी कैंसर से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि उनका देहांत अस्पताल में हुआ। कल्पना लाजिमी पेंटर ललिता लाजमी और फेमस डायरेक्टर गुरू दत्त भतीजी हैं। उनकी इस खबर से पूरी बॅालीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। इस वक्त पूरा बॅालीवुड उनकी मौत पर अपना शोक जता रहा है।