अनूप ने जसलीन की रोटियों की करी तारीफ:
बता दें कि शो के दौरान जसलीन और अनूप जलोटा घर के किचिन एरिया में नजर आते हैं। जसलीन किचन में सभी घरवालों के लिए खाना बनाती नजर आती हैं। वहीं जसलीन को किचन में काम करते देख अनूप उनकी मदद के लिए किचन में पहुंच जाते हैं और रोटियां बनाने लगाते हैं। इसके बाद वो बोलते हैं कि, ‘क्या रोटियां बन रही हैं.... देख लो...।’ जिसके बाद जसलीन कहती हैं, ‘काफी कुछ सीख गई हूं मैं अनूप जी... अब मुझे घिया भी बनाना आ गया है और मैं दाल भी बना लेती हूं।’ इसके बाद अनूप जलोटा जसलीन की टांग खींचते हुए बोलते हैं, ‘इसीलिए तो हम आपको यहां लेकर आए हैं।’