6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्विटर पर जमकर उड़ रहा है आमिर खान का मजाक, फैंस ने कहा ‘गरीबों का जैक स्पैरो’

इस फिल्म की कहानी 1795 की है जब ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत आने के बाद शुरू होती है।    
2 min read
Google source verification
thugs of hindostan

thugs of hindostan

'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तान' का ट्रेलर जारी हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं। जहां एक तरफ इसके एक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं वहीं इसके कई सीन्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी बनाया जा रहा है। फैंस की ओर से इसपर तरह-तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं। ट्विटर यूजर्स इसे हॉलीवुड फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' और 'बाहुबली' का मिश्रण बता रहे हैं। तो कुछ यूजर्स आमिर खान को 'गरीबों का जैक स्पैरो' तक कह रहे हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' पर 'पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन' और 'बाहुबली' के सीन्स को कॉपी बता रहे हैं।

'पीके' से मिलता है आमिर का किरदार:
फिल्म में ठग का रोल निभा रहे है आमिर को उन्हीं की फिल्म 'पीके' के किरदार से मिलता-जुलता बताया जा रहा है। उनकी आंखों का स्टाइल तो हू ब हू पीके जैसा ही है।

फैंस ने कहा 'गरीबों का जैक स्पैरो'
आमिर के लुक को देख सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें 'गरीबों का जैक स्पैरो' तक कह रहे हैं। वहीं कुछ का तो ये तक कहना है कि ये पूरी फिल्म ही नकल कर बनाई गई है।

सना के एक सीन को बताया जा रहा है 'बाहुबली' का सीन:
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का जो ट्रेलर आज रिलीज हुआ है। उसमें फातिमा सना शेख का एक सीन है जिसमें वह हवा में उड़ती, तीरंदाजी करती नजर आ रही हैं। कुछ ऐसा ही मिलता-जुलता सीन 'बाहुबली' में देवसेना के साथ फिल्माया गया था। जिसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी मजाक बना रहे हैं।







जानें क्या है ट्रेलर में...
इस फिल्म की कहानी 1795 की है जब ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत आने के बाद शुरू होती है। कंपनी भारत में कारोबार करने के लिए आती है लेकिन वह लोगों को गुलाम बनाती है और भारत में शासन करना उसका एजेंडा है। कई लोग कंपनी के सिपाहियों के सामने झुक जाते हैं। लेकिन आजाद (अमिताभ बच्चन) को गुलामी कबूल नहीं करता। आजाद अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हैं। आजाद के गुरिल्ला हमलों से कंपनी का बहुत नुकसान होता है। अंग्रेज अफसर क्लाइव आजाद को पकड़ने की योजना बनाता है। हालांकि इसके लिए उसे आजाद से भी चालाक शख्स की जरूरत है। क्लाइव के लिए कानपुर अवध का फिरंगी मल्लाह (आमिर खान) ये काम करने को तैयार होता है। फिरंगी मल्लाह खुद बताता है कि वह कितना फ्रॉड है। इसके बाद फिरंगी की आजाद के साथ एंट्री होती है। संघर्ष, दांव पेच ट्रेलर में नजर आता है।