
baaghi 2 making video
बॅालीवुड इंडस्ट्री के जाने माने स्टार टाइगर श्रॅाफ और एक्ट्रेस दिशा पटानी जल्द ही निर्देशक अहमद खान की फिल्म 'बागी 2' में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। वीडियो में टाइगर श्रॅाफ के एक्शन भरे अवतार को लोगों ने इतना पसंद किया की मात्र 24 घंटे में इस ट्रेलर को 60 मिलियन लोगों ने देख डाला।
अब इस फिल्म का मेकिंग वीडियो सामने आया है। वीडियो में टाइगर ने फिल्म से जुड़े अपने खास अनुभव लोगों के साथ शेयर किए। इतना ही नहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान किए गए स्टंट्स को भी इस मेकिंग वीडियो में बखूबी पेश किया गया। इस फिल्म की शूटिंग 18 सितम्बर से शुरु हुई थी, जो अब खत्म हो चुकी है। 'बागी 2' बड़े बजट की फिल्म है इसलिए साजिद इसे हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
फिल्म की खासियत
फिल्म को बनाने के लिए कई इंटरनेश्नल कोरियोग्राफर और तकनीशियन की मदद ली गई थी। फिल्म ‘बागी 2’ के लिए साजिद ने थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग, लॉस एंजलिस, अमरीका और चीन जैसे स्थानों से उम्दा तकनीशियन और एक्शन निर्देशकों को अपने साथ शामिल किया था। इस फिल्म की शूटिंग से पहले ही अहमद खान ने अपनी टीम के साथ छह महीने तक काम किया था।
‘बागी 2’ में दिखेंगी जैकलीन फर्नांडीस
बता दें इस फिल्म में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस सरप्राइज पैकेज के तौर पर दिखाई देंगी। दरअसल फिल्म में जैकलीन एक गाने में नजर आएंगी। यह एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए गाने ‘एक दो तीन’का रीमेक होगा।
फिल्म का तीसरा पार्ट भी बनेगा
ट्रेलर लॅान्च के दौरान ही साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म के तीसरे भाग की घोषणा कर दी थी। बाघी के तीसरे पार्ट में भी एक्टर टाइगर श्रॅाफ मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे। लेकिन फिल्म की लीड एक्ट्रेस के बारे में निर्माता ने कोई खुलासा नहीं किया।
Updated on:
07 Mar 2018 04:33 pm
Published on:
07 Mar 2018 03:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
