8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान खान के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

Tiger Shroff Death Threat: टाइगर श्रॉफ को जान से मारने के लिए दो लाख की सुपारी भी दी गई है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन आया, जिसमें पुलिस को बताया गया कि…

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Saurabh Mall

Apr 22, 2025

Tiger Shroff Death Threat

Tiger Shroff Death Threat

Death Threat: सैफ अली खान चाकू कांड मामला और सलमान खान को बार-बार मिल रही जान से मारने की धमकी ने मुंबई पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की धमकी मिली है। इस खबर से मुंबई पुलिस अलर्ट मोड में है।

धमकी के बाद अलर्ट मोड में मुंबई पुलिस

दरअसल, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक फोन आया, जिसमें पुलिस को बताया गया कि सिक्योरिटी कंपनी ट्रिग के कुछ लोग एक्टर टाइगर श्रॉफ की हत्या करने जा रहे हैं। उनकी हत्या के लिए हथियार और दो लाख की सुपारी भी दी गई है। इस फोन कॉल के बाद पुलिस हरकत में आ गई और फौरन जांच शुरू कर दी।

जांच में सूचना को गलत पाया गया और पता चला कि यह फोन कॉल 35 वर्षीय मनीष कुमार सुजिंदर सिंह ने की है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। खार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

अभिनेताओं को जान से मारने की धमकी

आए दिन अभिनेताओं को जान से मारने की धमकी मिलती रही है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का आता है। इससे पहले सलमान को भी कंट्रोल रूम में इसी तरह की धमकी भरी कॉल आई थी। उन्हें कई बार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। उनके मुंबई स्थित घर में दो बाइक सवारों ने फायरिंग भी की थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया।

यह भी पढ़ें: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा कड़ी की गई

टाइगर श्रॉफ का करियर

टाइगर श्रॉफ की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म 'हीरोपंती' से करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन नजर आई थीं, दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। इसके बाद वह 'बागी' में नजर आए, जिसमें उन्होंने अपने स्टंट और फाइट सीक्वेंस से लोगों को अपना दीवाना बना दिया। इसके अलावा, उन्होंने 'ए फ्लाइंग जट्ट', 'मुन्ना माइकल', 'हीरोपंती 2', 'वॉर', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'गणपत', 'बागी-2', 'बागी 3' और 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में स्टारडम हासिल किया। वह अब 'बागी 4' की तैयारियों में जुटे हैं।