3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेक लग सकता है फुकरे की कमाई पर

FUKREY RETURNSइस हफ्ते रीलीज हो रही है टाईगर जिन्दा है,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 19 Dec 2017, 4:36 PM IST

FUKREY RETURNS

FUKREY RETURNS

पिछले 2 हफ्तों से सिनेमाघरों में फुकरे रिटर्न्स छाई हुई है। फिल्म ने अब तक तकरीबन 66 करोड़ का कारोबार कर लिया है। जो इस बजट की फिल्म के लिए बहुत ही अच्छा है, लेकिन बॉलीवुड में फिल्मों का आकलन अब 100 और 200 करोड़ के क्लब के अनुसार होने लगा है। आज किसी भी फिल्म की बम्पर सक्सेस का भरोसा हमें तभी होता है जब फिल्म इस 100 करोड़ के बजट में शामिल हो गई हो। फुकरे रिटर्न्स की बात करे तो इस फिल्म का बजट 30 करोड़ था और अब तक इसने दुगने से भी ज्यादा का कारोबार कर लिया है। अगले शुक्रवार तक इस आंकड़े में और बढ़ोतरी भी हो जायेगी। लेकिन इस आंकड़े पर आकर एक सवाल जो आपके मन में भी आया होगा वो ये है कि क्या ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी?

बता दें कि इस हफ्तें सलमान खान की फिल्म टाईगर जिन्दा है रीलीज हो रही है। इस फिल्म के ट्रैलर से लेकर गाने तक को दर्शकों ने काफी पंसद किया हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो के तकरीबन सभी शो हाउस फुल भी होने वाले है जिसकों देखते हुए माना जा रहा है कि फुकरे रिर्टन्स की कमाई पर इस शुक्रवार को ही ब्रेक लग जाएगा। फुकरे रिटर्न्स ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 3.31 करोड़,शनिवार को 5.15 करोड़ और रविवार को 7.10 करोड़ रुपए की कमाई की।

फुकरे रिटर्न्स 2013 में रीलीज हुई फुकरे की ही सीक्वेल है। मृगदीप सिंह लांबा निर्देशित फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का काफी प्यार मिला। ये फिल्म 8 दिसंबर को रीलीज हुई थी और तकरबीन 2 हफ्तों तक काफी अच्छी कमाई भी की। पिछले हफ्ते रीलीज हुई मानसून शूटआउट और हॉलीवुड फिल्म स्टारवॉर भी इसके बिजनेस पर कुछ खास असर नहीं डाल पाई। इस पारिवारिक फिल्म को दर्शकों ने अपना पूरा प्यार दिया। दर्शकों को फिल्म में 2 कैरेक्टर चूचा और भोली पंजाबन काफी पंसद आए।