14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TIGER ZINDA HAI: इस मामले में आमिर से आगे है सलमान,जानिए कैसे

फिल्म ने अभी तक तकरीबन 270 करोड़ की कमाई कर ली है।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Jan 03, 2018

salman breaks aamir record

salman breaks aamir record

बॉलीवुड में सलमान खान और आमिर खान की अपनी धाक है। दोनों ही सुपरस्टार की फिल्में जब भी आती है सिनेमाघरों में टिकटों के लिए कतारें लग जाती हैंं। आजकल सलमान खान की फिल्म टाईगर जिन्दा है सिनेमाघरों में छायी हुई है। फिल्म दिन पर दिन रिकार्ड सेट करती जा रही है। फिल्म को जो बम्पर ओपनिंग मिली थी उसका सिलसिला अभी तक जारी है। माना जा रहा है कि फिल्म सलमान की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। फिल्म ने अभी तक तकरीबन 270 करोड़ की कमाई कर ली है।

ZERO: वो 4 खास बातें जो शाहरुख की इस फिल्म को बनाती है लाजवाब

बता दें कि ये तय माना जा रहा है कि इस हफ्ते सलमान की फिल्म 300 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। इस क्लब में शामिल होते ही सलमान पीछे कर देंगे बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट और अपने दोस्त आमिर खान को। गौरतलब है कि अभी तक बॉलीवुड में सबसे ज्यादा 300 करोड़ की फिल्में देने का नाम सलमान खान और आमिर खान को जाता है। दोनों ही के खाते में है 2-2 फिल्में। आमिर खान की 'दंगल' और 'पीके' और सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान'। लेकिन अब इस लिस्ट में शामिल होने जा रहीं है 'टाईगर जिन्दा है' और इसी के साथ ही सलमान बन जाएंगे इस क्लब के सुल्तान।

इस साल आमिर खान की कोई फिल्म नहीं आई है जिस कारण वो इस रेस में थोड़े पीछे हो गए हैं। फिलहाल आमिर खान व्यस्त चल रहें है अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोंस्तान' को लेकर। इस फिल्म में आमिर खान के साथ साथ बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। वहीं अगर हम सलमान खान की अगली फिल्म के बारे में बात करें तो सलमान की फिल्म रेस ३ इस साल ईद के मौके पर रीलीज होगी।दोनों ही फिल्मों की कड़ी टक्कर मानी जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या अब आमिर खान वापस सलमान खान को इस रेस में पीछे छोड़ पाते हैं कि नहीं?

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग