
zero
नए साल के आते ही शाहरुख ने अपने आने वाली फिल्म का कर दिया है एलान। फिल्म का नाम है जीरों। फिल्म की घोषणा शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकांउट से फिल्म का टीजर और अगले दिन फिल्म का पोस्टर लांच करके की। फिल्म में शाहरुख है एक बोने के किरदार में जो बनाती है फिल्म को ओर भी रोचक। लेकिन इसके अलावा भी फिल्म के बारे में कुछ और बाते भी है जिसके बाद आप हो जाएंगे मजबूर शाहरुख की इस फिल्म को देखने के लिए।
1. शाहरुख खान
बॉलीवुड में शाहरुख खान खुद में इतना बड़ा नाम है जो सिनेमाघरों में कतारें लगवाने के लिए काफी है। इस बार वो आ रहें है बोने के किरदार में। दिलचस्प बात ये है कि ५२ साल के शाहरुख खान जिस एनर्जी में फिल्म के टीजर में दिख रहें हैं। उससे लगता है कि वो इस बार कुछ नया धमाका करने वाले हैं।
2. शाहरुख,अनुष्का कैटरीना की तिगड़ी
फिल्म में शाहरुख खान अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की तिगड़ी है। इससे पहले ये सभी कलाकार एक साथ जब तक है जान फिल्म में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर हीट हुई थी। इन तीनों ही कलाकारों की अपने फैन फॉलोईंग है। तीनों ही की फिल्मों का इंतजार इनके दर्शक करते हैं। माना जा रहा है कि एक बार फिर से ये हिट तिगड़ी सिनेमाघरों में दर्शकों की तालियां बटोरनें में कामयाब हो जाएगी।
3. फिल्म के निर्देशक-
फिल्म जीरों के निर्देशक है आनंद एल रॉय। आप आनंद को उनकी फिल्म राझंणा,तनु वेडस मनु, तनु वेडस मनु रिटर्न्स, निल बटे सन्नाटा और शुभ मंगल सावधान जैसी फिल्मों के लिए जानते हैं। आनंद को फिल्म जगत में उनके फोकस्ड कहानी के लिए जानते हैं। उनकी फिल्मों के सब्जेक्ट में हमेंशा ही बारीकी होती हैं। बता दें कि आनंद पहली बार अपनी फिल्म में इतने बड़े स्टार कॉस्ट के साथ आ रहें हैं।फिल्म में शाहरुख के साथ साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी ।
4. तिग्मांशु धूलिया
तिग्मांशु धुलिया को हम गैंग्स ऑफ वासेपुर में उनके किरदार रामाधीर सिंह के लिए जाने जाते हैं। फिल्म में उनके बोले गए कुछ संवाद आज भी लोगों की जुबान पर है। इसके अलावा उन्होने हासिल साहब बीवी औऱ गैंग्सटर और पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। किटिक्स हमेंशा ही उनके काम को पंसद करते आए हैं।तिग्मांशू धुलिया को वो दर्शक काफी पंसद करते हैं जिन्हें फिल्मों में थियेटर का टेस्ट चाहिए होता है। फिल्म जीरों में वो शाहरुख के पिता के किरदार निभा रहें हैं।
Updated on:
03 Jan 2018 02:29 pm
Published on:
03 Jan 2018 02:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
