शादी के कुछ दिन बाद रिसेप्शन के दौरान मानों बॅालीवुड और क्रिकेट जगत का मेला सा लगा था। पार्टी में जहां विराट की ओर से अनिल कुंबले, सुनील गावस्कर , वीरेंद्र सहवाग, साइना नेहवाल, उमेश यादव, कुलदीप यादव, चेतेश्वर पुजारा , रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमरा, संदीप पाटिल, रविचंद्रन अश्विन जैसे कई खिलाड़ी शामिल थे। वहीं अनुष्का की तरफ से शाहरुख खान, एश्वर्या राय बच्चन, कंगना रनौत , करन जौहर, राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, अभिजात जोशी, अनुपमा चोपड़ा, रमेश तौरानी, बमन ईरानी और कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।