
Katrina Kaif
मुंबई। कैटरीना कैफ के लिए पिछला साल शानदार रहा। टाईगर जिंदा है कि एक्ट्रेस कैटरीना के लिए नया साल भी खुशखबर लेकर आया है। हाल ही में आई जानकारी के अनुसार कैट को आनंद लाल राय की फिल्म जीरो में भी रोल कंफर्म हुआ है। इसी बीच कैट की बहन इजाबेल फोटोज शेयर कर रही हैं।
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
आपको बता दें कि इन दिनों कैटरीना नए साल की छुट्टिया थाइलैंड में मना रही हैं। वहां पर कभी बीच साइड पर तो कभी यूनिक नेचर लोकेशंस पर वह मस्ती करती नजर आ रही हैं। वह अपने मस्तीभरे पलों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को थैंक्स कहती नजर आ रही हैं। एक ओर जहां कैटरीना थाईलैंड से फोटोज शेयर कर रही हैं वहीं इजाबेल भी पीछे नहीं दिख रहीं हैं।
Beach days ... last few hours of 2017 🌟🎉✨✨✨✨
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
वह अपने एक फोटो को शेयर करते कैप्शन लिखती हैं कि, सैलिंग अवे!!! यह कैप्शन अपने आप में सही भी प्रतीत होता है। क्योंकि इजाबेल जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं वह थाईलैंड की रिमोट लोकेशन से है और उनके फैंस इन फोटोज को कहीं से भी देख सकते हैं।
A post shared by Isabelle Kaif (@isakaif) on
उल्लेखनीय है कि हाल ही में खबरें आई थीं कि इजाबेल की बॉलीवुड में एंंट्री हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही वह भारतीय सिनेमा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगी।
Thanks for all the love in 2017!! Wishing you guys a year full of health, happiness and joy😍✨🎉🤗
A post shared by Isabelle Kaif (@isakaif) on
इजाबेल को हाल ही में इजाबेल लेकमे इंडिया से भी जुड़ी हैं। यह जानकारी खुद कैटरीना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। 2017 का अंतिम महीना दोनों बहनों के लिए शानदार रहा है। एक तरफ जहां कैट की मूवी टाईगर जिंदा है को अपार सफलता मिली वहीं इजाबेल लेकमे इंडिया गर्ल बन गईं।
A post shared by Isabelle Kaif (@isakaif) on
कैटरीना की बहन इजाबेल के बारे में कुछ साल पहले एक एमएमएस की खबर भी वायरल हुई थी। उस समय भी यही बताया जा रहा था कि उनका यह बॉलीवुड में एंट्री का स्टंट है। हालांकि ये खबर भी गलत साबित हुई। उस एमएमएस में उनकी कोई हमशक्ल थी।
Published on:
02 Jan 2018 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
