
sharukh khan new movie zero
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने नए साल के आते ही खलबली मचा दी है। शाहरुख खान ने साल के पहले ही दिन अपनी आने वाली फिल्म का टीजर लांच किया है। फिल्म का नाम है जीरों। फिल्म के टीजर को लांच होने के कुछ ही देर में तकरीबन 80 लाख लोगों ने देख लिया और हजारों लोगों ने शेयर। शाहरुख की ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर रीलीज हो रही है। फिल्म में शाहरुख के अलावा अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक आनंद एल रॉय है।
फिल्म के टीजर की तारिख भी बड़े दिलचस्प अदांज में तय हुई। दरअसल 31 दिसंबर 2018 की शाम को शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से आनंद एल रॉय से पूछा - कि आनंद सर फिल्म का टाईटल कब रीलीज करना है। या 2018 में बड़ी गालियां पड़ने वाली है। इस ट्विट में शाहरुख ने अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ को भी टैग किया। फिर इसके जवाब में आनंद एल रॉय ने बड़े ही चुटकीले अंदाज में लिखा कि - अरे सर अपनों की गालियां है, खा लेंगे। पर आप बताओं। 1 जनवरी कैसा रहेगा?
इस पर शाहरुख खान ने वापस एक ट्विट किया कि- अच्छा रहेगा, लेकिन सिर्फ टाईटल अनाउंस करोगे या कुछ दिखाओगे भी। इस पर आनंद ने फिर लिखा- नए साल का पहला दिन है खान साहब, कुछ दिखा भी देते है। और फिर उसपर शाहरुख का ट्विट कि - चलो तो फिर डन रहा कल शाम 5 बजे।
और इसके बाद शाहरुख खान ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकांउट से फिल्म का टीजर लांच किया। जिसे लोगों ने खास पंसद किया और लांच होने के कुछ ही देर में शाहरुख की फिल्म टिवटर और इंस्टाग्राम पर भी ट्रेंड करने लगी। बता दे फिल्म में जब तक है जान फिल्म के स्टार कास्ट की वापसी हो रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई थी।
Updated on:
02 Jan 2018 08:28 pm
Published on:
02 Jan 2018 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
