3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बम्पर ओपनिग के साथ रीलीज होगी टाईगर जिन्दा है..

फर्स्ट डे के सभी शो की चल रही है बम्पर बुकिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 21 Dec 2017, 4:20 PM IST

tiger zinda hai

tiger zinda hai

बॉलीवु़ड के भाईजान यानि की सलमान खान की फिल्म 'टाईगर जिन्दा है' कल सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रविवार से ही चालू है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की इस फिल्म का इंतजार दर्शक तहे दिल से कर रहे हैं। फिल्म की कैरज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म के ट्रेलर से लेकर गाने तक दर्शकों को बहुत पंसद आए है। इसी का असर है कि फिल्म अभी से डिमान्ड में है। कई शहरोें में तो फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की तकरीबन 90 फीसदी टिकट पहले ही बुक हो चुकी है। दूसरी शो के भी तकरीबन आधे से ज्यादा टिकट बुक चल रहे है। इस स्थिति को देखकर माना जा रहा है कि टाईगर जिन्दा है बम्पर ओपनिंग करने वाली है। फिल्म समीक्षकों का कहना है कि फिल्म शुरुवाती 3 दिन में ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।

सलमान खान का ये अपना स्टारडम ही है कि फिल्म के रीलीज होने से पहले ही फिल्म सुपरहीट होने पैमाने पार कर गई है। असल में सबको ये देखने का इंतजार है कि सलमान खान की ये फिल्म अपने दोस्त और बॉलीवुड के मिस्टर परफेेक्शनिस्ट की पिछली फिल्म दंगल के रिकार्ड को तोड़ पाती है कि नहीं। गौरतलब है कि आमिर की पिछली फिल्म का कुल कमाई तकरीबन 1700 करोड़ थी। बता दे कि सलमान की ये फिल्म भी वर्ल्ड वाइड स्तर पर रीलीज हो रही है। गल्फ देशों में जिस तरह ये फिल्म हाउसफुल हो रही है उसको तय माना जा रहा है कि 'टाइगर जिन्दा है', 'दंगल' को कड़ी टक्कर देने वाली है।

फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर है और निर्माता आदित्य चौपड़ा। फिल्म एक था टाइगर की ही सीक्वल है। इस फिल्म में भी सलमान पुरानी फिल्म की तरह ही भारतीय एजेन्ट का रोल निभा रहें हैं तो वही कैटरीना पाकिस्तानी एजेन्ट का। देखना दिलचस्प होगा की सलमान की ये फिल्म दंगल को पटखनी दे पाती है कि नहीं।