17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 10 मूवी सांग्स पर शौकिया डांस करने वालों में मची होड़, इनके डांस वीडियो हुए वायरल

फिल्मों के गानों को लेकर भी अलग से वीडियो बनाए जाते हैं और ऐसे वीडियोज को बनाने में भी खासी मेहनत करनी पड़ती है

3 min read
Google source verification

image

Jameel Ahmed Khan

Dec 30, 2016

Top Dance

Top Dance

बॉलीवुड फिल्मों में गानों को काफी महत्व दिया जाता है। कई फिल्में तो गानों की वजह से ही हिट हो जाती हैं। गानों के हिसाब से डांस भी उसी तरह से कोरियोग्राफ किए जाते हैं। फिल्मों के गानों को लेकर भी अलग से वीडियो बनाए जाते हैं और ऐसे वीडियोज को बनाने में भी खासी मेहनत करनी पड़ती है। सिर्फ फिल्में ही नहीं, नॉन फिल्मी गानों पर भी बेहतरीन डांस वीडियो बनाए गए हैं। हम आपको ऐसे ही दस डांस वीडियोज के बारे में बताने जा रहे हैं जो गानों पर बनाए गए।


1. माही वे- वजह तुम हो
वजह तुम हो अपने बोल्ड सीन्स के कारण चर्चित रही। नोटबंदी के कारण इस मूवी को नुकसान भी हुआ। लेकिन इसका माही वे गाना काफी पॉपुलर रहा। वजह थी जरीन खान का पोल डांस। इस गाने पर भी यूट्यूब पर कई कवर डांस अपलोड किए गए। देखिए इनमें से ही एक गाना...




2. 'राम चाहे लीला...'

कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर 'राम चाहे लीला...' फिल्म आई थी। फिल्म शीर्षक पर बने आइटम सांग पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा थिरकते हुए नजर आई थी। इस गाने को लेकर भी डांस वीडियो बनाया गया है।




3. 'काला चश्मा- बार बार देखो'
इस साल सितंबर में रिलीज हुई इस फिल्म में कैटरीना कैफ और सिद्घार्थ मल्होथा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह एक रोमांटिक मूवी है। इस फिल्म का गाना 'नचडे ने सारे-काला चश्मा' भी लोगों को काफी पसंद आया था। इस गाने पर भी डांस वीडियो बनाया गया है।




4. बीट पे बूटी...
टाइगर श्राफ की कोई भी मूवी हो, उसमें रॉकिंग डांस नंबर ना हो, ऐसा नहीं हो सकता है। टाइगर की 2016 में आई मूवी ए फ्लाईंग जट में बीट पे बूटी डांस कैम्पैन लांच हुआ तो कवर डांस करने वालों में होड़ मच गई। देखिए इसमें से ही एक डांस कवर...




5. 'ओके जानू'
यह फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी। इसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय मुख्य भूमिका में हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में 1995 में रिलीज हुई 'बांबे' फिल्म का गाना हम्मा हम्मा का रिमेक डाला गया है। यह भी एक बेहतरीन डांस स्कोर है।




6. 'रईस'
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की काफी समय बाद कोई फिल्म आ रही है। अगले साल जनवरी में गणतंत्र दिवस पर उनकी फिल्म 'रईस' रिलीज हो रही है। इस फिल्म में भी एक आइटम सांग डाला गया है। 1980 के दशक में सुपर हिट फिल्म 'कुर्बानी' रिलीज हुई थी। फिल्म का एक गाना 'लैला ओ लैला' काफी मशहूर हुआ था। इस गाने को आज भी सुना जा सकता है। इसी गाने को रईस में भी डाला गया है। गाने को सनी लियोनी पर फिल्माया गया है।




7. 'बैंग बैंग'

वर्ष 2014 में रिलीज हुई बैंग बैग में ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। इसका टाइटल सोंग लोगों को काफी पसंद आया था। इसके इसी गाने पर डांस वीडियो बनाया गया है।




8. 'काबिल'
अगले साल जनवरी में गणतंत्र दिवस पर रिलीज हो रही इस फिल्म में ऋतिक रोशन और उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में हैं। इसका एक गाना हसीनो का दीवाना लोकप्रिय हो रहा है। गाने की लोकप्रियता को देखते हुए इसका डांस वीडियो भी जारी किया गया है।





9. 'दिल से'
यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि प्रीति जिंटा की यह डेब्यू फिल्म थी। फिल्म का जिया जले.. गाना उस वक्त लोगों के सिर चढ़कर बोला था। गाने को लता मंगेशकर ने गाया था।





10. 'कपूर एंड संस'
इस साल रिलीज हुई इस फिल्म में सिद्घार्थ मल्होत्रा आलिया भट्ट और फवाद खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म का गाना 'लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल' को काफी पसंद किया गया। यह गाना भी एक बेहतरीन डांस सांग साबित हुआ।


ये भी पढ़ें

image