
zaira wasim
केन्द्र सरकार ने राज्यसभा में एक विधेयक पेश किया जिसमें जम्मू कश्मीर राज्य का विभाजन दो केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में करने का प्रस्ताव किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक संकल्प पेश किया जिसमें कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 370 के सभी खंड जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होंगे। इसके साथ ही कश्मीर फिर एक बार देश की चर्चा के केन्द्र में आ गया। कश्मीर ने देश को कई नामचीन सितारें भी दिए हैं। चलिए आपकों बताते हैं कश्मीर से बॉलीवुड का खास कनेक्शन-
जायरा वसीम
'दंगल गर्ल' के नाम से मशहूर अभिनेत्री जायरा वसीम का जन्म कश्मीर में हुआ है। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया था, जिस पर काफी बवाल भी हुआ। जायरा का जन्म श्रीनगर के हवल इलाके में 23 अक्टूबर, 2000 में हुआ था। उनके पिता जाहिद वासीम, श्रीनगर में एक बैंक प्रबंधक के रूप में काम करते हैं। उनकी मां का नाम जर्का वसीम हैं। उन्होंने सेंट पॉल की अंतर्राष्ट्रीय अकादमी, सोनवर, श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर से कक्षा 10 वीं का अध्ययन किया। स्कूल टाइम से ही उन्हें एक्टिंग करने का बहुत शौक था। जायरा ने कहा था कि वह एक्टिंग के चक्ककर में अपने धर्म से दूर होती जा रही हैं। इस वजह से उन्होंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया।
अनुपम खेर
बॉलीवुड के जाने—माने अभिनेता अनुपम खेर का भी संबंध कश्मीर से है। उनका जन्म 7 मार्च, 1955 को शिमला में हुआ था। इनके पिता पुष्कर नाथ एक कश्मीरी पंडित थे। वे पेशे से क्लर्क थे। अनुपम ने शिमला में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) से स्नातक पूरी की। वह अक्सर राजनैतिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते रहते हैं। वर्ष 2004 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत वर्ष 1982 में फिल्म 'आगमन' फिल्म से की थी लेकिन 1984 में आई 'सारांश' उनकी पहली हिट फिल्म मानी जाती है।
विद्युत जामवाल
बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी नजर आते हैं। उनका जन्म 10 दिसम्बर, 1980 को जम्मू में हुआ था। उनके पिता आर्मी में अफसर के पद से सेवानृवित्त हैं। उन्होंने महज तीन वर्ष की उम्र से मार्शल आर्ट्स की शिक्षा लेना आरम्भ कर दी थी। पिता की नौकरी आर्मी में होने के कारण उन्होंने भारत के कई प्रान्तों में रहकर अपनी पढाई सम्पन्न की है। विद्युत ने अपने कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में तेलुगु फिल्म 'शक्ति' से की।
जीवन
हिंदी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाले दिवंगत अभिनेता जीवन का भी कश्मीर से गहरा नाता रहा है। जीवन का जन्म श्रीनगर में हुआ था। उनका असली नाम ओमकार नाथ था। बॉलीवुड फिल्मों में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया। उनकी गिनती बॉलीवुड के फेमस विलेन में होती है। जीवन के बेटे किरण कुमार भी बॉलीवुड एक्टर हैं।
Updated on:
05 Aug 2019 06:16 pm
Published on:
05 Aug 2019 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
