
फिल्मों के प्रमोशनल इवेंट्स में अक्सर अभिनेत्रियों को अपनी पोशाक की वजह से ऊप्स मूमेंट का सामना करना पड़ता है। कई बार इस स्थिति में उनके सह-कलाकार असली बॉडीगार्ड बनकर सामने आते हैं और उन्हें शर्मिंदगी से बचा लेते हैं। आइए जानें ऐसी कुछ घटनाओं के बारे में जब अभिनेताओं ने अभिनेत्रियों की किसी मसीहा की तरह मदद की
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्म 'लाइगर' के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। अनन्या ने ब्लैक कलर की हाई थाई स्लिट ड्रेस पहनी थी, जिसमें उन्हें बैठने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में विजय ने अनन्या की कुर्सी को अपनी तरफ मोड़ लिया और उन्हें ऊप्स मूमेंट से बचा लिया।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'राब्ता' के प्रमोशन के दौरान कृति सेनन की मदद की थी। जब कृति कुर्सी पर बैठने जा रही थीं, तो सुशांत उनके आगे आकर खड़े हो गए ताकि उनकी शॉर्ट मिनी ड्रेस की वजह से कोई ऊप्स मूमेंट न हो।
फिल्म 'भूल भुलैया 2' के प्रमोशन के दौरान कार्तिक आर्यन ने कियारा आडवाणी की मदद की। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जब कियारा कुर्सी से उठने वाली थीं, तो कार्तिक उनके आगे खड़े हो गए और उन्हें कवर कर लिया, जिससे कियारा बिना किसी झिझक के कुर्सी से उठ पाईं।
एक इवेंट के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने परिणीति चोपड़ा की मदद की थी। उस समय परिणीति की चोली में दिक्कत आ गई थी और सिद्धार्थ ने ड्रेस ठीक करने में उनकी सहायता की।
फिल्म 'जग्गा जासूस' के प्रमोशनल इवेंट में रणबीर कपूर ने कटरीना कैफ की मदद की थी। कटरीना ने काफी शॉर्ट ड्रेस पहनी थी और रणबीर ने आगे खड़े होकर उन्हें कवर किया, ताकि कटरीना आसानी से कुर्सी पर बैठ सकें।
फिल्म प्रमोशनल इवेंट्स में अभिनेताओं द्वारा इस तरह की मदद यह दर्शाती है कि वे अपने सह-कलाकारों की इज्जत और सुरक्षा का ध्यान रखते हैं।
Published on:
12 Jun 2024 10:55 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
