Neel Ranaut
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत अपनी चमक दमक के लिए जाना जाता है। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों का स्टाइल पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। वहीं आम लोग भी खुद को इस स्टाइल में ढलने की कोशिश करते हैं। वहीं अब सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है। जहां पर आपको अपने हुनर को दिखने के लिए किसी भी तरह की सीमा ने नहीं बांधा गया है। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक आइडिया देखने को मिलते हैं। जिन्हें देख लोग हैरान हो और क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ करते हैं।
सोशल मीडिया पर ही कई ऐसे लड़कियां और लड़के हैं। जो अपने यूनिक कंटेट से लोगों को मन बहलातें हैं और खुद भी खूब लोकप्रियता हासिल करते हैं। इन्हीं में से एक सरबजीत सरकार उर्फ नील रनौत भी हैं। 26 साल के नील आज मशहूर फैशन इंफ्लुएंसर्स बन गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। चलिए जानते हैं कि कैसे एक छोटे से गांव से निकल नील रनौत इस मुकाम तक पहुंचे।
बचपन से करना चाहते थे कुछ अलग
नील ने एक इंटरव्यू में बताया था पहले वो बस 9 से 5 की नौकरी करना चाहते थे। उन्हें कभी प्लान नहीं किया था कि वो अपनी जिंदगी में कुछ ऐसा कुछ भी करेंगे। साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते थे। लेकिन वो ये बात भी जानते थे कि उन्हें बचपन से ही कुछ अलग करना था।
दीपिका पादुकोण की ड्रेस ने किया काफी इंस्पायर
नील ने अपनी जर्नी के बारें में बताते हुए कहा कि उन्होंने 2018 में टिकटॉक वीडियोज बनानी शुरू की थी। वीडियो में लक्स और लैक्मे जैसे बड़े ब्यूटी प्रोडक्ट को अपने अंदाज में बनाते थे। फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर दूसरी चीज़ों को देखना शुरु किया। नील फैशन पैरोडीज़ बनाने के लिए गांव से कॉलेज चले आए। नील बताया कि दीपिका पादुकोण की ग्रीन ड्रेस ने उन्हें काफी इंस्पायर किया। हालांकि इस ड्रेस को पहनने पर दीपिका को काफी ट्रोल किया लेकिन नील ने दीपिका पादुकोण की इसी ड्रेस को केले के पत्तों से रिक्रिएट की। नील का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर के लिए कर चुके हैं रैंप वॉक
कंगना रनौत नील की सबसे मनपसंदीदा अभिनेत्री हैं। अपने फैशन के लिए नील सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। यही नहीं साल 2020 में नील ने अबु जानी-संदीप खोसला जैसी बड़ी हस्तियों के लिए रैंप वॉक कर चुके हैं।
घर में रखी आम चीज़ों का करते हैं इस्तेमाल
खूबसूरत अभिनेत्रियों के लुक को अपने अंदाज से स्टाइल करने के लिए नील घर में रखी आम चीज़ों का ही इस्तेमाल करते हैं। इन स्टाइल को फिर से रिक्रिएट करने के लिए नील फूल, पत्ते, दादी की साड़ी, पेटीकोट, मोजे और टी-शर्ट जैसी चीज़ों का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें कोई खर्चा नहीं होता है।
गांव वाले मारते हैं ताना
आपको जानकर हैरानी होगी कि सोशल मीडिया पर जितना नील को पसंद करते हैं। उतना ही उनके गांव में लोग उन्हें नापसंद करते हैं। नील के गांव वाले उन्हें सपोर्ट करने के बजाए उनका खूब मज़ाक उड़ाते थे। नील बतातें हैं कि लंबे समय के बाद अब उनका परिवार उनका साथ देने लगा है। लेकिन आज भी उनके गांव वाले उनका साथ नहीं देते हैं। गांव वालों का कहना है कि उनका कोई फ्यूचर नहीं है। वो अपने गांव को इस हरकत से बदनाम कर रहे हैं। नील कहते हैं कि उनके गांव ने कभी भी उन्हें और उनके काम को रिस्पेक्ट नहीं दी। लेकिन बावजूद इसके उनका ध्यान केवल अपने काम पर है।
नील करते हैं लोगों को प्रेरित
नील का कहना है कि जब आप कुछ अलग करते हैं तो लोग लगता है कि आप पागल हैं। वो आपको तरक्की करता हुआ नहीं देख सकते हैं। लेकिन आपके दिमाग में बस एक ही बात होनी चाहिए कि आप कौन हैं और आपको क्या बनना है। आपको जानकर खुशी होगी कि नील भी लोगों को प्रेरित करते हैं कि वो अपनो सपनों को फॉलो करें। नील लोगों को यही संदेश देते हैं कि जब एक गांव का लड़का ये कर सकता है वो क्यों नहीं सकते हैं।
Published on:
12 Sept 2021 12:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
