
kareena kapoor khan
नई दिल्ली। बॉलीवुड की बेगम यानी कि करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) काफी समय बाद सोशल मीडिया पर आई। कुछ समय पहले ही करीना ने इंस्टाग्राम पर अपना ऑफिशियल अकाउंट बनाया है। इस अंकाउट पर करीना कई तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती है। लेकिन अब करीना की एक तस्वीर पर ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर सुनाकर डाला। जी हां, इंस्टाग्राम पर करीना कुछ समय पहले तैमूर संग एक तस्वीर शेयर की थी।
View this post on InstagramThe only one I will ever allow to steal my frame... 🎈🎈🎈❤️❤️❤️
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
करीना और तैमूर की इस तस्वीर पर अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) ने कमेंट करते हुए लिखा-'रियल नवाब।' तभी एक यूजर ने लिखा दिया कि बॉलीवुड में एक और बच्चा हिंदू से मुस्लिम तुझे अच्छा लग रहा है। ट्रोल की बात सुन अर्जुन भड़क गए और रिप्लाई करते हुए कहा, 'अबे…..हिन्दु हो या फिर मुस्लिम क्या फर्क पड़ता है। तू कौन है बे हिंदु और मुस्लिम करने वाला।' अर्जुन के इसके जवाब पर सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जरूरी है ऐसे लोगों को जवाब देना।
View this post on InstagramBlow a kiss 😘 , Fire a gun 🔫 Bebo’s always got Me to Lean On 😉
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
बता दें ऐसा पहली बार नहीं हैं जब अर्जुन इस तरह ट्रोलर्स को जवाब दे रहे हूं। उनकी बहन जान्ह्ववी की तस्वीरों पर भद्दे कमेंट करने वालों की क्लास भी अर्जुन जमकर लेते हैं। अर्जुन इन दिनों मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) संग अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। जनता कर्फ्यू के दिन भी दोनों को साथ में देखा गया था।
Published on:
25 Mar 2020 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
