
नई दिल्ली। आनंद एल रॉय की फिल्म ‘तुम्बाड’ को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। एक ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार अब इस फिल्म के सीक्वल बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। साल 2018 में आई इस थ्रिलर फिल्म को रिलीज हुए 1 साल हो चुके हैं। इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया थी यही वजह है अब इसका सीक्वल बनाया जा रहा है।
पर्दे पर जल्द नजर आएगी तुम्बाड 2
रोंगटे खड़े कर देने वाली इस फिल्म के हीरो सोहम शाह ही इसके प्रोड्यूसर भी थे। मध्ययुगीन काल से महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों को दिखाते हुए, "तुम्बाड" ने पौराणिक और डरावनी कहानी के एक दिलचस्प मिश्रण के साथ दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी की वे इसके सीक्वल की मांग कर रहे थे। यही देखते हुए फिल्म के हीरो और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने इसका सीक्वल बनाने का फैसला लिया है।
View this post on InstagramHastar ko naya ghar mil gaya hai! Pata hai kahaan? Janiye kal... #Tumbbad #WaitForIt
A post shared by Sohum Shah (@shah_sohum) on
6 साल में बनी थी तुम्बाड
एक इंटरव्यू के दौरान सोहम ने कहा था, तुम्बाड को बनाने में 6 साल का वक्त लगा था। इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की थी यही वजह थी फिल्म रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में 50 दिनों से भी ज्यादा समय तक चली थी। साथ ही डिजीटल प्लैटफार्म पर भी फिल्म की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।
क्या है तुम्बाड ?
भूतिया दृश्य और इंटेंस हॉरर थ्रिलर सेट-अप के साथ तुम्बाड में दिखाया गया था कि दुनिया में किसी भी इंसान की जरूरत के लिए पर्याप्त साधन हैं लेकिन उसकी लालच के लिए नहीं। तुम्बाड महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी थी। इस फिल्म में एक ऐसे खजाने के लिए सोहम को लड़ते दिखाया गया था जो एक आत्मा यानी रूह के कब्जे में थी।इसके साथ ही फ़िल्म में पौराणिक कथाओं से रूबरू करवाया गया था। बता दें फिल्म के विषय, अभिनय और बैकग्राउंड स्कोर ने लोगों का दिल जीत लिया था। सभी को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी।
Published on:
04 Oct 2019 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
