
कोरोना वायरस के चलते भले ही इस साल 11 दिवसीय गणेशोत्सव की धूम धाम फीकी नजर आ रही है। लेकिन लोगों के दिलों में गणपति बप्पा के प्रति श्रद्धा और आस्था आज भी बरकरार है। फिल्म इंडस्ट्री की तरह टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी गणपति बप्पा की पूजा अर्चना में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने अपने अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की और अपने नियम अनुसार अब गणपति बप्पा का विसर्जन कर रहे हैं।
बता दें कि कोरोना के चलते इस बार सार्वजनिक स्थानों पर गणपति बप्पा का विसर्जन करने की अपेक्षा लोग अपने घरों में ही गणपति बप्पा का विसर्जन विभिन्न प्रकार से कर रहे हैं। क्योंकि इस बार अधिकतर लोगों ने इको फ्रेंडली गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की है। इस कारण कोई अपने घर में गमलों में, तो कोई टब में, तो कोई अन्य पात्र में गणपति बप्पा का विसर्जन कर रहा है।
कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने गणपति बप्पा को विदाई दी। उन्होंने अपने घर में टब में गणपति बप्पा को विसर्जित किया। इस मौके पर उनके साथ परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच गणपति बप्पा अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ विसर्जन किया गया। इसी के साथ टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा ने अपने गोरेगांव में स्थित नए घर में गणपति बप्पा का जमकर स्वागत किया और डेढ़ दिन बाद शरद और रिप्सी ने बप्पा को विदाई दी।
नन्ही मुन्नी टीवी स्टार रुहानिका धवन हर साल अनुसार इस बार भी बप्पा को अपने घर लाई। उन्होंने इस बार गणेश उत्सव बेहद सादगी के साथ मनाया। इस बार भी गणपति बप्पा को विदा करते वक्त रूहानिका की आंखें भर आई थी। वहीं राकेश बापत ने गणपति बप्पा को डेढ़ दिन में विदाई दे दी। उन्होंने घर की छत पर बाल्टी में इको फ्रेंडली गणपति बप्पा का विसर्जन किया। जिसकी फोटो इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।
View this post on InstagramGanpati Bappa Morya Agle baras tu jaldi aaa. 🙏🏻🐭
A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon) on
View this post on Instagramगणपती बाप्पा मोरया.पुढच्या वर्षी लवकर या..
A post shared by Ruhaanika Dhawan (@ruhaanikad) on
View this post on InstagramA post shared by Sharad_Malhotra009 (@sharadmalhotra009) on
Published on:
25 Aug 2020 12:22 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
