
फिल्म 'गहराइयां' में ट्विटर यूजर ने पकड़ी इतनी बड़ी गलती, क्या आपको आई थी नजर?
हाल ही रिलीज हुई फिल्म 'गहराइयां' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी और धैर्य करवा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के चर्चा में रहने का कारण इसके स्टोरी लाइन के बजाय फिल्माए गए दीपिका के किसिंग सीन्स है। मगर अब इस फिल्म की चर्चा इस वजह से भी हो रही है क्योकि एक ट्विटर यूजर ने इसमे एक ऐसी गलती पकड़ी है जिसे शायद आप ने नजर अंदाज कर दिया होगा, या फिर आप इसे पकड़ पाने में भी चूक गए होंगे।
वैसे इस ट्विटर यूजर ने जो गलती पकड़ी है उसे देखकर शायद आप भी हक्का-बक्का रह जाएंगे। ट्विटर यूजर ने इस फिल्म के एक सीन के दो स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें अनन्या पांडे दिखाई दे रही हैं। बता दें, उस यूजर का नाम Chloe-Amanda Bailey है जिन्होंने फिल्म की इस गलती को पकड़ा है।
स्क्रीनशॉट में अनन्या पांडे पानी पीते हुए नजर आ रही हैं। इस स्क्रीनशॉट को देखकर आपको भी लगेगा की इसमें क्या गलती है, दोनों सीन का बैकग्राउड अलग है, तो हो सकता है सीन अलग हो। मगर आपको बता दें इस सीन में अनन्या जिस ग्लास से पानी पी रही हैं वो एक ही सीन में अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। यानी की इस एक सीन को करने के लिए दो अलग-अलग ग्लास का इस्तेमाल हुआ है।
स्क्रीनशॉट शेयर करने वाले यूजर को एक यूजर ने लिखा की दोनों सीन अलग-अलग हैं, इसमें अनन्या के हेयर स्टाइल भी अलग लग रही है। एक यूजर ने लिखा की दोनों सीन में बैकग्राउड अलग-अलग है। तो स्क्रीनशॉट शेयर करने वाले यूजर ने उस सीन का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है, जिसमें ये सीन फिल्माया गया है। इस क्लिप को देखने के बाद आप भी कहेंगे क्या बारीक गलती पकड़ी है। इस पर शायद की किसी का ध्यान गया होगा।
यह भी पढ़ें: नए 'शक्तिमान' का किरदार निभाएगा ये एक्टर, पुराने शक्तिमान यानी की मुकेश खन्ना के साथ पोज देते आए नजर
आपको बता दें, फिल्म 'गहराइंया' 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीजियो पर स्ट्रीम हुई है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जमकर इंटीमेट सीन्स दिए हैं, जिस वजह से ये फिल्म चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है।
यह भी पढ़ें:श्रीदेवी को शूटिंग के दौरान मशहूर विलेन रंजीत ने मारा था हंटर, मगर अचानक खुद ही रोने लगे, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान
Published on:
22 Feb 2022 10:53 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
