
Aamir and Amitabh
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी आगामी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के साथ एक बार फ़िर अपने प्रशंसकों को दंग करने के लिए तैयार है। साल में एक ही फ़िल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाले आमिर खान की हर उस एक फ़िल्म का अक्सर बेसब्री से इंतज़ार किया जाता है और ऐसा ही इंतजार अब उनकी अगली फ़िल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए किया जा रहा है जिसमें अभिनेता ने अपने नाक और कान में छेद कर के तो हर किसी को हैरान कर दिया था लेकिन अब फिल्म में अधिक जान डालने के लिए आमिर और यश राज फिल्म्स ने एक कदम आगे बढ़ कर कुछ ऐसा कर दिया है जिसे आज तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नहीं देखा गया था।
बॉलीवुड में पहली बार होगा ऐसा:
अभिनेता आमिर खान दो साल पहले आई फ़िल्म 'दंगल' में अपनी पहलवानी से सबको दंग करने के बाद, अब 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के साथ अपने प्रशंसकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। वही अक्सर अपनी प्रेम कहानियों के साथ जनता जनार्दन का मनोरंजन करने वाले यश राज फिल्म्स की यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है जिसमे एक्शन की भरमार होगी और ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय फिल्म के लिए दो विशाल जहाज़ का निर्माण किया गया है। यश राज फिल्म्स की मेगा एक्शन एडवेंचर फ़िल्म के लिए 2 लाख किलोग्राम वजन वाले दो बड़े जहाजों का निर्माण किया गया है जिसे 1000 से अधिक लोगों की मदद से बनाया गया हैं।
जहाजों का वजन लगभग 2 लाख किलो:
इस मेगा-एक्शन एडवेंचर के लिए, समुद्र और जहाज फ़िल्म का एक अभिन्न हिस्सा है और वाईआरएफ और आमिर दोनों को यकीन था कि वे इस फ़िल्म के जरिए दर्शकों के सामने हिंदी सिनेमा की अब तक का सबसे बड़ी फ़िल्म का प्रदर्शन करेंगे। 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए 2 विशाल आकार के जहाजों का निर्माण किया गया है जिनका वजन लगभग 2 लाख किलो के आसपास है।
जहाज बनाने में लगा 1 साल और 1000 कारीगर, मजदूर:
इन दो जहाजों को बनाने के लिए 1 साल से अधिक तक का समय लग गया जिसे अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर और जहाज बनाने वाले कारीगर सहित 1000 से अधिक लोगों की मदद के साथ पूरा किया गया। इतनी मेहनत और लगन के बाद, बड़ी स्क्रीन पर इन जहाजों को एक्शन सीक्वेंस में देखना दर्शकों के लिए किसी शानदार अनुभव से कम नहीं होगा। बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के साथ-साथ, हिंदी सिनेमा की दो सबसे बड़ी महान हस्तियां अमिताभ बच्चन और आमिर खान पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे।
Published on:
24 Jul 2018 04:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
