सलमान खान इन दिनों टीवी पर एक शो होस्ट कर रहे हैं 'दस का दम'। इस शो में बॉलीवुड सितारे भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए पहुंच रहे हैं। हाल में अभिनेता अनिल कपूर भी अपनी आगामी फिल्म 'फन्ने खां' के प्रमोशन के लिए पहुंचे। बता दें कि यह फिल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ ऐश्वर्या बच्चन भी लीड रोल में हैं। बता दें कि पहले ऐश्वर्या और सलमान के अफेयर के चर्चे पूरे बॉलीवुड में रहे हैं। हालांकि उनके ब्रेकअप को करीब 15 साल हो गए हैं लेकिन अभी भी लोग इन दोनोें सितारों का नाम साथ जोड़ने में नहीं चूकते।