12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘भारत’ में सलमान खान के पांच लुक में से फर्स्ट लुक हुआ आउट

सलमान इस फिल्म में पांच अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jul 24, 2018

Salman khan

Salman khan

सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। यह फिल्म पहले अपनी दमदार स्टार कास्ट को लेकर चर्चाओं में रही। अब इस फिल्म से सलमान का फर्स्ट लुक आउट हो गया है, जिसको लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। सलमान इस फिल्म में पांच अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे। इसलिए फैंस उनके लुक्स के बारे में जानने को बेहद उत्साहित हैं। इसी बीच सलमान खान के डिजाइनर एशलो रेबेलो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सलमान खान की ताजा तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एक दम बिंदास नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ऐशलो रेबेलो की तस्वीर में भाईजान का जो लुक नजर आ रहा है, वो फिल्म 'भारत' के लिए ही है। ऐशलो रेबेलो ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, फिल्म 'भारत' में सलमान खान, अभी यह पहला दिन है और कई दिन बाकी हैं।' तस्वीर में सलमान खान का लुक देखकर ऐसा लग रहा है कि साल 2015 के बाद उनकी उम्र बढ़ी ही नहीं है। सलमान की यह फिल्म साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का ऑफिशियल रीमेक है, जिसको डायरेक्टर अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं।

'रेडी 2' में करेंगे काम
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान फिल्म 'रेडी' के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि वर्ष 2011 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म 'रेडी' का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक अनीस बज्मी'रेडी' के सीक्वल के लिए सलमान खान से बातचीत कर रहे हैं। भूषण कुमार से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा , 'अतुल अग्निहोत्री के साथ मेरी प्रोडक्शन कंपनी ने'भारत' की शूटिंग शुरू कर दी है। अब हम सलमान भाई और अनीस भाई से 'रेडी 2Ó के लिए बात कर रहे हैं। हम बस स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे हैं।

अनीस बज्मी ने कहा, 'मैं इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता। भूषण कुमार और मैं पिछले कुछ महीनों से इसे लेकर बात कर रहे हैं। वह भी 'रेडी 2' बनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। हमारी हालिया मुलाकात में चीजें काफी सकारात्मक दिखीं। अभी तक डेट और अन्य चीजों की चर्चा करने के लिए सलमान भाई से मुलाकात नहीं हो पाई है। फिल्म का काम उनकी उपलब्धता पर ही निर्भर करता है।'