10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेखा, माधुरी से लेकर इन अभिनेत्रियों से रहा संजय दत्त का अफेयर, जानें उनकी लव लाइफ के बारे में

संजय दत्त का नाम माधुरी, रिया पिल्लई, टीना, ऋचा शर्मा, नाडिया दुरानी, लीजा रे और रेखा जैसी एक्ट्रेसेज से जुड़ चुका है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 24 Jul 2018, 12:58 PM IST

Sanjay rekha and Madhuri

Sanjay rekha and Madhuri

बॉलीवुड के खलनायक यानी संजय दत्त का जीवन सबसे ज्यादा विवादित रहा है। फिर चाहे वह ड्रग्स को लेकर रहा हो चाहे मुंबई बम ब्लास्ट या फिर गर्लफ्रेंड्स को लेकर। पिछले दिनों ही संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर सफलता के झंडे गाड दिए। फिल्म में संजय दत्त के जीवन से जुड़े कई राज दिखाए गए। फिल्म में बताया गया है कि संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं। हालांकि इससे ज्यादा फिल्म में उनकी लव लाइफ को लेकर ज्यादा कुछ नहीं दिखाया गया। बता दें कि संजय दत्त का नाम माधुरी, रिया पिल्लई, टीना, ऋचा शर्मा, नाडिया दुरानी, लीजा रे और रेखा जैसी एक्ट्रेसेज से जुड़ चुका है। इन सभी से संजय का लव अफेयर रहा।

संजय दत्त की पहली गर्लफ्रेेंड:
संजय दत्त के जीवन में जो पहली गर्लफ्रेंड बनी,उसका नाम टीना मुनीम है। टीना और संजय बचपन के दोस्त रहे। बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। जब संजय ने फिल्म 'रॉकी' में डेब्यू किया था,उस वक्त दोनों का रिश्ता काफी मजबूत था लेकिन बाद में दोनों के बीच दूरियां आ गईं। दरअसल टीना को संजय दत्त का शराब पीना अच्छा नहीं लगता था।

ऋचा शर्मा:
टीना के जाने के बाद संजय दत्त के जीवन में ऋचा शर्मा की एंट्री हुई। संजय ने ऋचा को सबसे पहले एक मैगजीन में देखा था। दोनों की पहली मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। संजय ने किस तरह से ऋचा के नंबर लिए और कॉल करना शुरू कर दिया। शुरू में ऋचा ने संजय को डेट करने से मना कर दिया। बाद में दोनों की नजदीकियां बढ़ी। फिल्म 'आग ही आग' की शूटिंग के दौरान संजय ने ऋचा को शादी के लिए प्रपोज किया। 1987 में दोनों की शादी हुई। 1996 में ऋचा की मौत हो गई।

माधुरी से हुआ प्यार:
ऋचा के बाद संजय दत्त को माधुरी दीक्षित से प्यार हो गया। 90 के दशक में दोनों के अफेयर के चर्चे जोरों पर थे। यहां तक की दोनों की शादी की खबरें भी आने लगी थी। इस बीच संजय को टाडा केस में गिरफ्तार कर लिया गया। संजय के जेल जाने के बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली।

रिया पिल्लई:
इसके बाद संजय दत्त ने मॉडल रिया पिल्लई को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे और 1998 में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि बाद में दोनों ने तलाक ले लिया। बताया जाता है कि एक्स्ट्रा-मेरीटल अफेयर के चलते रिया ने संजय को 2005 में तलाक दे दिया।

रेखा से भी जुड़ा संजय का नाम:
संजय दत्त का नाम मशहूर अभिनेत्री रेखा से भी जुड़ चुका है। 1984 में दोनों के अफेयर के चर्चे काफी सुर्खियों में रहे। बता दें कि रेखा और संजय ने साथ में फिल्म 'जमीन और आसमान' में काम किया। इस फिल्म के बाद ही दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे। वहीं ऐसी खबरें भी आईं कि रेखा और संजय दत्त ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

मान्यता दत्त:
संजय दत्त का नाम नाडिया दुरानी से भी जुड़ा। उसी वक्त उनकी जिंदगी में मान्यता दत्त की भी एंट्री हुई। संजय ने 21 अक्टूबर 2010 को मान्यता से शादी कर ली। दोनों के जुड़वा बच्चे शहारन और ईरा दत्त हैं। अब संजस दत्त अपनी पत्नी मान्यता और बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।