12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस एक्ट्रेस के सिर सजा ‘बिग बॉस मराठी’ के विनर का ताज

'बिग बॉस मराठी' के पहले सीजन के विनर के नाम की घोषणा हो चुकी है।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

Jul 24, 2018

चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस के 12' वें सीजन की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। शो में भाग लेने वाले कंटस्टेंट्स के नामों पर चर्चा भी चल रही है। इसी बीच 'बिग बॉस मराठी' के पहले सीजन के विनर के नाम की घोषणा भी हो चुकी है। हाल ही में बिग बॉस मराठी का ग्रेन्ड फिनाले खत्म हुआ जिसमें अभिनेत्री मेघा धाड़े ने विजेता का ताज अपने नाम किया। साथ ही 50 लाख रुपए प्राइज मनी भी जीती।

DHADAK BOX OFFICE: ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं जाह्नवी कपूर की फिल्म, फर्स्ट वीकेंड कमाए इतने करोड़ ...

बिग बॉस हिंदी की तर्ज पर हुई शुरुआत

गौरतलब है कि बिग बॉस मराठी की शुरुआत बिग बॉस हिंदी की तर्ज पर हुई थी। बिग बॉस मराठी की शुरुआत 15 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुई। इनमें 6 प्रतिभागी फिनाले की रेस में आगे बढ़े। जिनमें मेधा धाड़े, पुष्कर, स्मिता गोंडकर, आस्ताद काले, सांई लोकुर और शर्मिष्ठा राउत का नाम शामिल था। बता दें, इस शो को एक्टर महेश मांजरेकर ने होस्ट किया। शो के आखिरी एपिसोड में दर्शकों का काफी मनोरजंन हुआ। ग्रेन्ड फिनाले में मेघना और शर्मिष्ठा ने फिल्म बाजीराव मस्तानी के गाने पिंगा पर डांस किया।

पहले माधुरी और अब लता मंगेशकर से मिलने पहुंचे अमित शाह, जानिए क्या है इस मुलाकात के मायने...सलमान खान के कारण फिल्म जगत में छाया था हिमेश का सुरुर, आज भी दर्ज है सिंगर के नाम ये दिलचस्प रिकार्ड

बिग बॉस 12 के शुरु हुए ऑडिशन

सलमान खान बिग बॉस सीजन 12 के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं। जल्द ही यह शो ऑन एयर होगा। फिलहाल इस सीजन में कौन से सेलिब्रेटिज इसका हिस्सा होंगे इस बात को लेकर काफी चर्चा चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बार दुनिया के सबसे अमीर एडल्ट स्टार डैनी डी एंट्री करने जा रहे हैं।

सलमान खान के कारण फिल्म जगत में छाया था हिमेश का सुरुर, आज भी दर्ज है सिंगर के नाम ये दिलचस्प रिकार्ड