
Arjun RampalGabriella Demetriades
बॉलीवुड एक्टर Arjun Rampal की एक तस्वीर ने सभी को हैरान कर दिया। इस तस्वीर में वह अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस के साथ नजर आ रहे हैं जिसमें वह प्रेग्नेंट दिखाई दे रही हैं। वहीं अर्जुन, गैब्रिएला के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। अर्जुन और गैब्रिएला की ये तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अर्जुन के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन उनकी गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades के बारे में कम लोग ही जानते होंगे। तो आइए जानते हैं गैब्रिएला के बारे में कुछ खास बातें...
View this post on InstagramBlessed to have you and start all over again....thank you baby for this baby 👶🏽
A post shared by Arjun (@rampal72) on
गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वहीं अर्जुन पत्नी मेहर जेसिया से तलाक के कुछ दिन बाद से ही गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि गैब्रिएला पिछले साल FHM की 100 सबसे सेक्सीएस्ट महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हुई थीं। वहीं वह मिस आईपीएल बॉलीवुड भी रह चुकी हैं।
गैब्रिएला ने साल 2009 में 48 दक्षिण अफ्रीकी महिलाओं के साथ मिस बॉलीवुड एसए के खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा की थी। गैब्रिएला ने कई विज्ञापन भी किए हैं। उन्होंने मलयालम फिल्म 'रेड वाइन' के एक प्रोमो सॉन्ग में भी काम किया है। यही नहीं गैब्रिएला, आदित्य नारायण के म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। साल 2015 में उन्होंने तेलुगू-तमिल फिल्म 'Oopiri' से अपना कॅरियर शुरू किया।
Published on:
24 Apr 2019 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
