करोड़ों की संपत्ति के मालिक:
अतुल आज के समय में करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अतुल की सालाना आय करीब 8 मिलियन डॉलर है। फिलहाल वे बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर हैं लेकिन वह फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। अतुल ने अपने कॅरियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी लेकिन उन्हें सफलता मिली महेश भट्ट की फिल्म 'सर' से। इसके साथ ही वह 'क्रांतिवीर', 'नाराज', 'चाची 420' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।