हिंदी फिल्मों की अभिनेत्री तबस्सुम का जन्म 9 जुलाई 1944 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता अयोध्यानाथ सचदेव एक स्वतंत्रता सेनानी थे। उनकी माता असग़री बेग़म एक लेखक और पत्रकार थीं। तबस्सुम ने कई फिल्मों में काम किया। साथ ही उन्होंने टीवी पर भी काम किया। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही अपने कॅरियर की शुरुआत कर दी थी।