
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर की हर बात नायाब है। उनका हर छोटी से छोटी हरकत पर प्यार न आए ऐसा हो ही नहीं सकता है। उनको लेकर और बड़ी बात सामने आई है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया कि तैमूर को चांद देखना पसंद है, जो कि अच्छी बात है।

वह हर रोज सोने के लिए जाने से पहले चांद देखता है। बिना चांद देखे वह सोता नहीं है।

यही नहीं उसे नेचर से भी बहुत लगाव है। वह घर में रहना कम और बाहर जाना ज्यादा पसंद है।

सैफ ने बताया कि वह हम दोनों को योगा करते हुए तंग करता है।