23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंधविश्वासी पिता नहीं चाहता था एक भी लड़की, आज उसी की ये 3 बेटियां कर रही हैं नाम रौशन

नीति के पिता हमेशा से ही बेटी नहीं बलिक बेटे की चाह रखते थे। लेकिन उन्हें बेटे की जगह चार बेटियां मिलीं।

2 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

May 29, 2018

neeti mohan

neeti mohan

हम चाहे खुद को कितना भी मॉडन कह लें लेकिन आज भी हमारे समाज की सोच बदली नहीं है। भारत में आज भी कई गावों और यहां तक कि शहरों में भी लड़कियों को बोझ माना जाता है। यही नहीं उन्हें जन्म लेने तक का अधिकार नहीं होता है। लड़कियों को अभिशाप माना जाता है। कुछ ऐसी दकियानूसी सोच का शिकार हुईं हैं बॉलीवुड पर राज करने वाली चार बहने। तो आइए जानते हैं इन चार बहनों के बारे में...

पिता चाहते थे सिर्फ बेटा:
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की टॉप सिंगर सिस्टर्स नीति मोहन और उनकी तीन बहने शक्ति , मुक्ति और कीर्ति की। नीति के पिता हमेशा से ही बेटी नहीं बलिक बेटे की चाह रखते थे। लेकिन उन्हें बेटे की जगह चार बेटियां मिलीं। उनके पिता को ये बात काफी खटकती थी। लेकिन उनकी चारों बेटियों ने उनका सिर कभी झुकने नहीं दिया। हमेशा ही उनका नाम आगे बढ़ाया।

मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म में दी अपनी आवाज:
चारों बहनों में से एक नीति मोहन बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। नीति ने मेगाब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में भी अपनी आवाज दी है। बता दें कि यह चारों बहने देश की राजधानी दिल्ली की हैं। नीति चारों बहनों में सबसे बड़ी हैं। वह इस वक्त 38 साल की हैं।

शक्ति जानी-मानी कोरियोग्राफर हैं:
शक्ति मोहन दूसरे नंबर की बहन हैं। वह बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने फिल्म 'राउडी राठौर' में एक आइटम नंबर में गजब का डांस किया है। दरअसल, शक्ति डांस इंडिया डांस सीजन टू की विनर रह चुकी हैं।

मुक्ति कई शोज में आ चुकी हैं नजर:
शक्ति के बाद तीसरे नंबर की बहन हैं मुक्ति। उनकी उम्र 30 साल है। मक्ति भी अपनी दोनों बहनों की तहर ही काफी मेहनती हैं। वह एक कंटेम्परी डांसर हैं। वह कई टीवी शोज जैसे 'जरा नचके दिखा', 'झलक दिखला जा' सीजन 6, 'कॉमेडी सर्कस का जादू', 'नच बलिए सीजन 7', 'फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' में भाग ले चुकी हैं। उनका एक डांस अकेडमी भी हैं।

सबसे छेटी कृति बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार:
इन सभी बहनों में सबसे छोटी बहन कृति मोहन है। वह की जो बॉलीवुड में आने के लिए दिन रात मेहनत में जुटी हुई हैं। कृति एक बेहतरीन डांसर हैं।