19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असल में राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं रणवीर सिंह, रखते हैं ये महंगे शौक,68 लाख के जूते और..

रणवीर सिंह (Ranveer singh) पर्दे के पीछे भी ऐसी ही शाही जिंदगी जीते हैं।

2 min read
Google source verification
Ranveer singh

Ranveer singh

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह दिल के तो राजा हैं ही लेकिन असल जिंदगी में भी वह राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं। उन्होंने पिछली कुछ फिल्मों में भी शाही किरदार निभाए हैं जिनके पास बेशुमार धन दौलत दिखाई गई। रणवीर सिंह पर्दे के पीछे भी ऐसी ही शाही जिंदगी जीते हैं। उनको रियल लाइफ में कई महंगे शौक हैं, जिनके बारे में हम और आप तो कल्पना भी नहीं कर सकते। आइए जानते हैं रणवीर सिंह के ऐसे ही महंगे शौक के बारे में।

पहनते हैं 5 लाख की घड़ी:
आम लोग अमूमन 5 या 10 हजार की घड़ी पहनकर भी खुद को रईस समझते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि रणवीर सिंह महंगी घडियों के दीवाने हैं। वह 4.8 लाख रुपए की घड़ी पहनते हैं। यह घड़ी उन्हें 'सिंबा' के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने गिफ्ट की है।

पहनते हैं 68 लाख के जूते:
रणवीर को घड़ियों के अलावा महंगे जूतों का भी शौक है। रणवीर के शूज कलेक्शन में एक हजार से ज्यादा जूते हैं। इन जूतों की कीमत लगभग 68 लाख रुपए है।

करोड़ों की कारें:
रणवीर को महंगी कारों का बहुत शौक है। उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। उनकेके कार कलेक्शन की बात करें तो रणवीर स‍िंह के पास ब्‍लैक कलर की Toyota Land Cruiser Prado कार है, जिसकीकीमत 93 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास 1 करोड़ रुपए कीमत की जगुआर एक्‍सजेएल कार भी है। इसके साथ ही रणवीर स‍िंह जेम्स बॉन्ड की कार Aston Martin Rapide के भी मालिक हैं। इसकी कीमत 3.29 करोड़ रुपए है। इसके अलावा भी उनके पास 2 से 3 करोड़ रुपए की कई कारें हैं।

करोड़ों के घर:
रणवीर सिंह अपने कॅरियर के शुरुआती दौर में मुंबई के गोरेगांव स्थित अपार्टमेंट में रहते थे। इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए बताई जाती है। वहीं उनके पास मुंबई के प्रभादेवी में भी एक और अपार्टमेंट है। ये एक सी फेसिंग अपार्टमेंट है। जिस वक्त उन्होंने इस अपार्टमेंट को खरीदा था तब इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए थी। इसके आलावा गोवा में भी उनका एक बंगला है, जो 9 करोड़ का है।