script15 महीने बाद सामने आया अनुष्का-विराट की शादी का यह वीडियो, अब तक किसी ने नहीं देखा | unseen video of Anushka sharma and Virat kohli marriage goes viral | Patrika News

15 महीने बाद सामने आया अनुष्का-विराट की शादी का यह वीडियो, अब तक किसी ने नहीं देखा

locationमुंबईPublished: Mar 24, 2019 08:54:02 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

अब इनकी शादी से एक वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Anushka sharma and Virat kohli

Anushka sharma and Virat kohli

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को 1 वर्ष 3 माह से ज्यादा हो चुके हैं। उन्होंने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। अचानक शादी कर इस कपल ने फैंस को हैरान कर दिया था। इस प्राइवेट सेरेमनी में दोनों के परिवारवाले और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। हालांकि इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

 

15 महीने बाद आया सामने आया अनुष्का-विराट की शादी का यह वीडियो, अब तक किसी ने नहीं देखा
अब इनकी शादी से एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अनुष्का शर्मा की विदाई के वक्त का है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुष्का शर्मा विदाई के वक्त की रस्म को पूरा करते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह काफी इमोशनल दिख रही हैं।

 

गौरतलब है कि यह कपल अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। फिलहाल अनुष्का कोई फिल्म नहीं कर रही हैं। वह आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो