1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर का उर्फी से जुड़ा कनेक्शन? एक्ट्रेस ने कहा- 2 बार मिली और फिर…

उर्फी जावेद ने बताया है कि वो एक्टर अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका के बाद अर्जुन कपूर का रिश्ता क्या उर्फी जावेद से जुड़ेगा?

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Aug 24, 2024

Urfi Javed- Arjun Kapoor

Urfi Javed- Arjun Kapoor

उर्फी जावेद अपने नए शो 'फॉलो कर लो यार' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीज एक्ट्रेस ने बताया है कि वो बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को काफी पसंद करती हैं। उर्फी जावेद ने बताया है कि अर्जुन कपूर के लिए वो अपनी सगी बहन से भी लड़ाई कर चुकी हैं। उर्फी के इस बयान को सुनकर कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस के साथ अर्जुन कपूर का रिश्ता जुड़ सकता है। अर्जुन कपूर का मलाइका अरोड़ा के साथ ब्रेकअप हो गया है। मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर सिंगल ही हैं इसी बीच उर्फी ने उन्हें पसंद करने की बात कही है और बताया है कि वो एक्टर से रिश्ता बनाना चाहती हैं।

अर्जुन कपूर की दीवानी हैं उर्फी जावेद


उर्फी जावेद ने अपने शो 'फॉलो कर लो यार' के प्रमोशन के दौरान बताया है कि एक्टर अर्जुन कपूर उनके लॉन्ग टाइम क्रश हैं। एक्ट्रेस अर्जुन कपूर को काफी पसंद करती हैं। उर्फी ने बताया है कि वो अर्जुन कपूर को पसंद करने के साथ-साथ उनकी एक्टिंग और डाउन टू अर्थ नेचर की दीवानी हैं। उर्फी जावेद ने अर्जुन कपूर के साथ एक इंसिडेंट के बारे में बताया, "मैं उनसे 2 बार पार्टी में मिली हूं। मेरी न बोलती नहीं निकलती है उसके सामने क्योंकि अपने दिमाग में मैंने उनके साथ कई चीजें की हैं जो वह सोच भी नहीं सकते। पार्टी में मैं उनके साथ बात करना चाहती थी और बोल दिया कि आपको मेरा नाम पता है।"

उर्फी जावेद ने बताया कि अर्जुन कपूर के लिए वो अपनी सगी बहन से भी लड़ाई कर चुकी हैं। उर्फी ने बताया कि साल 2012 में जब उन्होंने अर्जुन कपूर की फिल्म इश्कजादे देखी तो वो और उनकी बहन एक्टर के लिए लड़ गए थे कि ये मेरा, मेरा है। उर्फी ने बताया है कि वो प्यार पर भरोसा नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें: तलाक के 4 साल बाद सामंथा रुथ का बदला लुक, फैंस को होने लगी चिंता

उर्फी जावेद  का नया शो

उर्फी जावेद के शो 'फॉलो कर लो यार' को बॉलीवुड की तरफ से काफी सपोर्ट मिल रहा है। इस शो में कई स्टार नजर आएंगे जैसे ऑरी, संदीप खोसला, सान्या मल्होत्रा और मुनव्वर फारूकी। 'फॉलो कर लो यार' नौ एपिसोड की सीरीज है जिसे संदीप कुकरेजा ने डायरेक्ट किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग