
Samantha Ruth Prabhu
साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की हिंदी सिनेमा में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सामंथा रुथ की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के लोग दीवाने है। सामंथा रुथ अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के सगाई के बाद सुर्खियों में आ गई। इस बार सामंथा रुथ अपने नए लुक की वजह से सुर्खियों में हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को नए लुक की वजह से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। सामंथा रुथ के नए लुक को देखकर लोग परेशान हो रहे हैं और लगातार सवाल कर रहे हैं कि अचानक एक्ट्रेस को किया हो गया है।
सामंथा रुथ के नए लुक के फोटोज और वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सामंथा अपने नए लुक में ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप के साथ मैचिंग बॉडी फिट स्कर्ट पहने हुए हैं। इस लुक में एक्ट्रेस ने अपने बाल खुले किए हुए हैं। सटल मेकअप के साथ सामंथा रुथ नजर आ रही हैं। सामंथा रुथ के नए लुक को कई लोग पसंद कर रहे हैं वहीं कई लोग उनके ट्रोल कर रहे हैं। सामंथा रुथ अपने नए लुक में बेहद कमजोर और स्ट्रेस में लग रही हैं। सामंथ के कई फैंस उनके नए लुक को देखकर चौंक गए हैं और एक्ट्रेस के वायरल फोटोज, वीडियोज पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं।
सामंथा रुथ अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आएगीं। सामंथा रुथ के साथ वरुण धवन सीरीज में नजर आएंगें। सिटाडेल यूनिवर्स की इंडियन सीरीज है जिसके ओरिजनल वर्जन में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन नजर आए थे।
सामंथा रुथ ने साल 2017 में नागा चैतन्य से शादी की थी। कपल के शादी के चार साल बाद यानी कि साल 2021 में तलाक हो गया था। इसके बाद नागा चैतन्य का नाम एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ जोड़ा जाने लगा और साल 2024 में दोनों ने सगाई कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक सामंथा रुथ को भी शादी के लिए कई ऑफर आए हैं लेकिन उनकी तरफ से दूसरी शादी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।
Published on:
24 Aug 2024 10:58 am

बड़ी खबरें
View Allटॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
