21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैं रोती थी…24 साल की अभिनेत्री का खुलासा, फिल्में छोड़ने का लिया था फैसला, बोली- बहुत डर लगता है….

Sreeleela Emotional Revelation Interview: कार्तिक आर्यन के साथ जल्द ही फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि वो एक वक्त पर फिल्में छोड़ना चाहती थीं। आखिर क्या थी वजह, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Sreeleela Emotional Revelation Interview

Sreeleela Emotional Revelation Interview (सोर्स- एक्स)

Sreeleela Emotional Revelation Interview: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तेजी से उभरती अभिनेत्री श्रीलीला आज अपनी फिल्मों और लोकप्रियता को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने करियर की शुरुआत में वो सोशल मीडिया ट्रोलिंग से इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाने तक का विचार कर लिया था?

श्रीलीला ने हाल ही में किया खुलासा (Sreeleela Emotional Revelation Interview)

हाल ही में सुमा कणकला के चैट शो ‘द रील फ्लेवर’ पर दिए गए एक इंटरव्यू में श्रीलीला ने अपने शुरुआती संघर्ष और मानसिक स्थिति को लेकर खुलकर बात की, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया।

ट्रोलिंग से रोने तक की नौबत आ गई थी (Sreeleela Emotional Revelation Interview)

श्रीलीला ने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब सोशल मीडिया पर मिलने वाली नेगेटिव रिएक्शन्स का उन पर गहरा असर पड़ता था। उस समय वो काफी संवेदनशील थीं और कई बार ट्रोलिंग पढ़कर रो भी पड़ती थीं। उन्होंने यहां तक कहा कि एक समय ऐसा आया जब उन्होंने अपनी मां से पूछ लिया था कि क्या उन्हें फिल्मों को छोड़कर फिर से पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

हालांकि समय के साथ उन्होंने खुद को मजबूत बनाया और अब वो इस तरह की आलोचनाओं से प्रभावित नहीं होतीं। उनके मुताबिक, आज वह नेगेटिविटी को नजरअंदाज करना सीख चुकी हैं।

राशी खन्ना की ट्रोलिंग पर राय

इसी बातचीत के दौरान अभिनेत्री राशी खन्ना ने भी ट्रोलिंग के मुद्दे पर अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि आज भी सोशल मीडिया पर बिना सच्चाई जाने लोगों द्वारा की जाने वाली टिप्पणियां उन्हें परेशान करती हैं। उनके मुताबिक, लंबे समय से बनाई गई अपनी छवि को लेकर उन्हें हमेशा सतर्क रहना पड़ता है।

उन्होंने यह भी कहा कि कई बार लोग सिर्फ क्लिकबेट के लिए गलत बातें लिख देते हैं, जिससे कलाकारों की छवि प्रभावित होती है।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म से चर्चा में हैं श्रीलीला

श्रीलीला हाल ही में पावर स्टार पवन कल्याण के साथ फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' में नजर आई हैं। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसी दिन इसकी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से हुई। रिलीज के बाद से ही दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बनी हुई है।

बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में जुटीं श्रीलीला

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीलीला जल्द ही बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं। वो निर्देशक अनुराग बासू की अपकमिंग फिल्म में अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ नजर आ सकती हैं। इसके अलावा वह साउथ सुपरस्टार धनुष की अगली तमिल फिल्म का भी हिस्सा बनने वाली हैं, जिससे उनके करियर को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

राशी खन्ना की झोली में भी कई बड़े प्रोजेक्ट

वहीं दूसरी ओर राशी खन्ना भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त चल रही हैं। वह जल्द ही वेब सीरीज 'फर्जी' के दूसरे सीजन में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी तमिल और हिंदी फिल्मों की भी लंबी लाइनअप है, जिनमें कई बड़े निर्देशकों की फिल्में शामिल हैं।